आमिर खान। • फर्जी कोरियर प्राप्त होने के नाम पर की गई धोखाधडी ।• ऑनलाईन खाता वेरिफाई करने के नाम पर 99,000/- रूपयो की धोखाधडी ।• सायबर हेल्प डेस्क जोन-1 की त्वरित कार्यवाही आनलाईन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर आऱोपी का बैंक खाता कराया फ्रीजआवेदक जयन्त भट्टाचार्य निवासी आरआर केट गेस्ट हाउस इन्दौर जो कि वर्तमान में आर आर केट से पीएचडी की पढाई कर रहे है । दिनांक 08.06.2024 को उनके मोबाईल नम्बर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि मुम्बई एयरपोर्ट पर सेडेक्स कोरियर से आपके नाम से एक कोरियर आया है, जिसमें कुछ संदिग्ध सामग्री (जाली पासपोर्ट व प्रतिबंधित दवाई) है और यह नारकोटिक्स विभाग का मामला है आपके ऊपर केस होगा और आगे की बात के लिये काल फर्जी नारकोटिक्स विभाग में ट्रांसफर कर दी, जिनके द्वारा भी कार्यवाही करने का बोला और पुलिस को घर पर भेजने का बोलकर डराया धमकाया गया चूंकि आवेदक दो दिन पहले ही वीजा के सिलसिले में मुम्बई गये थे तो घबराहट व डर के कारण आवेदक द्वारा उनसे कहा गया बचने के लिये क्या करना होगा ? इस पर उनके द्वारा कहा गया कि आपको ऑनलाईन स्टेटमेंट देना होगा तथा आरबीआई के थ्रू अपना बैंक एकाउण्ट बेरियाफ करना होगा जिसमें आपको 99,000/- रूपये एक बैंक खाते में डालने होगें जो कि रिफण्डेबल है 5 से 10 मिनट में वापस आपके खाते में आ जायेगें और आपका एकाउण्ट चेक हो जायेगा । उसके बाद फिर स्काईप से बात की तथा आरबीआई के द्वारा 99,000/- गूगल पे के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर कराये गये जब लभगभ 15-20 मिनट तक पैसे वापस नही आये तो आवेदक को शक हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है और उसने सेडेक्स कोरियर के बारे में आनलाईन सर्च किया तो पता चला कि इस कम्पनी के नाम से कई फ्राड हुए है तो आवेदक द्वारा सायबर हेल्प डेस्क जोन-01, इन्दौर थाना राजेन्द्र नगर में संपर्क किया गया जहां पर तत्काल पीडित की साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई तथा सस्पेक्ट बैंक एकाउण्ट को फ्रीज कराया गया इसके साथ ही पुलिस के द्वारा सस्पेक्ट मोबाइल नंबर का लोकेशन और आरोपी के बैंक खातों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पूर्व सीएम दिग्गी राजा के विरुद्ध जांच के आदेश… इंदौर पुलिस नगरीय जोन-04 में भी नशा मुक्ति जन जागृति अभियान.