किस्से सुन आप भी रह जाएंगे हैरान, एक के बाद एक पीड़ित पहुंच रहे थाने

प्रदीप चौधरी। इंदौर में हनी ट्रैप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही एक ऐसा केस सामने आया जो चौंकाने वाला है। पीड़‍ित ने खजराना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है किे आरोपित युवती सोशल मीडिया पर अलग-अलग आईडी बनाकर वीडियो वायरल कर रही है। वह बार-बार धमकाकर रुपये देने की मांग कर रही है।
एक व्यापारी से ऐंठ चुकी है 30 लाख, अब मांगे 1 करोड़ रुपये।
जिस रिक्शा चालक को प्लॉट बेचा, उसी से चुरा लिए दस्तावेज।
हिंदू युवतियों की मुस्लिम युवकों से शादी कराने का भी आरोप।
इंदौर। शहर में हनी ट्रैप कर लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक केस खजराना थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां व्यापारियों को फंसाकर एक युवती रुपयों की मांग कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि युवती पर ऊपर लव जिहाद केस भी दर्ज है। उस पर हिंदू युवतियों को बहलाकर मुस्लिम युवकों से शादी कराने का आरोप है।
वीडियो कर रही वायरल
आरोपित युवती हनी ट्रैप का शिकार बने व्यापारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर रही है। वह बार-बार रुपये देने की मांग कर धमका रही है। शिकायत के बाद इंदौर में डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
यह है पूरा मामला
हिना पैलेस कालोनी निवासी लोहा व्यापारी मोहम्मद सलीम ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि पायल नामक युवती एक करोड़ रुपये की मांग कर रही है। वर्ष 2017 में उसने सलीम के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। जिसके बाद उसकी गैंग के लोगों ने 30 लाख रुपये में समझौता करवाया और दबाव बनाकर देवास में उससे शादी भी करवा दी।
शादी के बाद एक दिन बाद भी वो साथ नहीं रही और बार-बार रुपये की मांग करती रही। अब उसने फर्जी आईडी बनाकर वीडियो डालना शुरू कर दिए हैं। रास्ता रोककर धमकाती है। समधी सलीम तेली, इरफान के खिलाफ भी शिकायत कर रही है।
लव जिहाद का केस है दर्ज
पायल के विरुद्ध लव जिहाद का केस दर्ज है। हिंदू युवतियों की मुस्लिम युवकों से शादी करवाने का आरोप है। पायल के विरुद्ध पूर्व पार्षद इरफान अली ने भी ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। इरफान ही पायल और सलीम की शादी का गवाह है। आरोप है युवती अनैतिक कारोबार में लिप्त है। उसे समझाया तो धमकाना शुरू कर दिया। राजनीतिक करियर बर्बाद करने की धमकी दी।
नंबर ब्लॉक करने पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमका रही है। सलीम से समझौता कर एक करोड़ रुपये कैश और मकान लेने का दबाव बना रही है। सीएसपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक आवेदन की जांच चल रही है। सलीम के दोस्त दिनेश को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर चुकी है।
रिक्शा चालक को प्लॉट बेचा, फिर उसके घर से चुरा लिए दस्तावेज
युवती से पीड़ित लोगों ने अलग-अलग जगहों पर शिकायत की है। एक रिक्शा चालक ने प्लॉट का सौदाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। युवती उसके घर में रहती थी। पहचान बढ़ाकर उसको प्लॉट बेच दिया। नोटरी की और मौका देखकर असल दस्तावेज चुराकर गायब हो गई। पुलिस सभी पीड़ितों के बयान लेकर जांच कर रही है। इधर युवती से प्राप्त आवदेन की भी जांच की जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading