टमाटर और प्याज हुए महंगे, दालों के भी भाव बढ़े, पूरे मानसून रहेगा संकट प्रदीप चौधरी। वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के अंतिम माह यानी जून में लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, तो वहीं दालों की कीमत में 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही प्याज के दाम 67 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। टमाटर की कीमत भी लगातार बढ़ रही है। गौरतलब है कि मानसून के दौरान सब्जियों की आवक कम हो जाती है, जिससे इसकी कीमत बढ़ने लगती है। ऐसे में आशंका है कि पूरे मानसून महंगाई का संकट बना रह सकता है। आलू के दाम भी बढ़ेआंकड़ों के अनुसार, आलू के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। 31 मई तक इसकी कीमत 29.82 रुपये प्रति किलो थी, तो वहीं अब 8 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ जून में इसके दाम 32.23 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। प्याज ने भी रुलायादिल्ली में प्याज की कीमत 67 प्रतिशत, जबकि अन्य राज्यों में इसके दाम 18 प्रतिशत तक बढ़े हैं। 31 मई तक प्याज 31 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था, वहीं 19 को इसके दाम 50 रुपये प्रति किलो और देश में औसतन कीमत 37.83 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। टमाटर भी महंगाअधिकतर सब्जियों में उपयोग होने वाला टमाटर भी महंगा हो गया है। 31 मई को टमाटर 34.15 रुपये किलो था, जो अब बढ़कर 44.9 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। दिल्ली में टमाटर की कीमत 28 रुपये से बढ़कर 33 रुपये प्रति किलो हो गई है। ऐसे हैं दाल के दाममिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर ने हाल ही में दालों के दाम जारी किए हैं। जिसके अनुसार दाल की कीमत में बढ़ोतरी हुई हैं। दाल, 31 मई को कीमंत, 19 जून को कीमत चना 86.12 रुपये 87.96 रुपये तुअर (अरहर) 157.2 रुपये 161.27 रुपये मूंग 118.3, 119.04 रुपये उड़द 125.79 रुपये 126.69 रुपयेमसूर 93.9 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश शासन की जमीन पर अवैध कब्जा। जगन्नाथ पूरी का ‘रत्न भंडार’…रहस्यों का खजाना है अंदर इतना है सोना-चांदी हीरे जवाहरात…