MLAबोले पार्षद पर कड़ी कार्रवाई हो झाबुआ मध्य प्रदेश से शर्मनाक खबर झाबुआ । प्रदीप चौधरी। स्ट्रीट डॉग हत्या पर विधायक भूरिया ने कहा भाजपा पार्षद भूमिका सोनी पर कड़ी कार्यवाही हो… सफाई कर्मियों ने आदेश का किया पालन उन्हें काम पर वापस लिया जाए……विधायक भूरिया मेघनगर । झाबुआ जिले के थांदला वार्ड क्रमांक 11 में 2 स्ट्रीट डॉग को बेरहम तरीके पिट – पिट कर हत्या का मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ! स्ट्रीट डॉग जीवदया संदेश लेकर थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने शुक्रवार को विधायक कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 11 थांदला की पार्षद भूमिका आशीष सोनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है । विधायक ने कहा कि भाजपा नेत्री अपने नाबालिक बच्चों को लेकर दो पहिया वाहन पर बाजार में घूम रही थी इस दौरान पार्षद और उसके बेटे के वाहन पर कुत्ते के भौंकने के बाद भाजपा नेत्री ने एक मोखिक आदेश पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने मौके 16 जून की शाम पहुंचकर गर्भवती श्वान और एक अन्य श्वान को निर्मम तरीके से पीट कर मौत के घाट उतार दिया,विधायक ने कहा कि नगर परिषद के जिम्मेदारो द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर तीनो स्वच्छता कर्मियों को हटा दिया जिसके बाद बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मियो ने नगर परिषद का घेराव कर तीनो कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की वही इस मामले पर थांदला कांग्रेस भी सफाई कर्मियों के पक्ष में आकर एक लिखित ज्ञापन दिया व दोषी भाजपा नेत्री भूमिका सोनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि आज तो एक जानवर की जान ली है आने वाले समय में अगर इनका गुस्सा और ज्यादा हुआ तो इंसान पर भी हमला करवा सकती है इन बातों को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन को तुरंत पार्षद भूमिका सोनी पर कड़ी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। एक पार्षद का ,एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार हो गईं जब वह अपने किशोर बेटे (15-16 वर्ष) द्वारा चलाए जा रहे बाइक से गिर गईं। उनका बेटा बाइक से नियंत्रण खो बैठा क्योंकि एक कुत्ता उनके पीछे दौड़ रहा था। माँ और बेटा दोनों जमीन पर गिर गए, लेकिन सौभाग्य से उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। इस घटना से अपमानित महसूस करते हुए, पार्षद ने थांदला नगर परिषद से श्वानों को मारने का आदेश दिया। नगर परिषद के अप्रशिक्षित और निर्दयी कर्मियों ने पार्षद के आदेश का पालन किया और तुरंत कुत्ते को मार डाला। दुखद रूप से, वह श्वानों गर्भवती थी और स्थानीय समुदाय द्वारा नियमित रूप से भोजन, दूध और बिस्किट खिलाए जा रहे थे। उसके पागल या आक्रामक होने का कोई संकेत नहीं था। इसके बावजूद, नगर प्रशासन के कर्मचारियों ने उसे बेरहमी से मार डाला, जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है जो अब व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है….!! View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश में इन मंत्रियों को भी आवंटित हुए जिले पूर्व सीएम दिग्गी राजा के विरुद्ध जांच के आदेश…