नई दिल्ली: प्रदीप चौधरी। असम से मंगलवार को एक द‍िल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक राज्‍य सरकार में गृह और राजनीतिक विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी शिलादित्य चेतिया ने अपनी जान दे दी।राज्य पुलिस के अनुसार, अस्पताल में अपनी पत्नी की मौत की खबर सुनने के तुरंत बाद उन्होंने यह कदम उठाया। उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थीं। असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने अधिकारी की मौत के बारे में लोगों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैंसर के कारण पत्नी की मौत के कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। डीजीपी सिंह ने कहा कि अधिकारी की दुखद मौत से पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है। असम पुलिस प्रमुख ने कहा क‍ि दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है।

2009 बैच के थे IPS अफसर:

शिलादित्य चेतिया 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसर थे। चेतिया अपनी निष्ठा, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट सेवा के लिए जाने जाते हैं। चेतिया असम राज्य के निवासी हैं और असम पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में, कई आपराधिक मामलों को सुलझाया गया है और उन्होंने असम में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading