चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद महापौर परिषद की 21 जून को होने वाली बैठक में 40 से अधिक विकास कार्यों सहित अन्य प्रस्तावों को देंगे मंजूरी
गुमटियों का भी बढ़ेगा किराया, सौ नए बोरिंग खुदेंगे
अग्निशमन के लिए अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी खरीदेंगे


इंदौर। प्रदीप चौधरी। नगर निगम को कुछ माह पूर्व विशेष केंद्रीय सहायता के तहत साढ़े चार सौ करोड़ रुपए से अधक की राशि मास्टर प्लान और प्रमुख सडक़ों निर्माण के लिए प्राप्त हुी है। अब चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद महापौर परिषद की बैठक 21 जून को बुलाई गई है, िजसमें 4 पैकेजों में लगभग 422 करोड़ रुपए की 22 सडक़ों को मंजूरी दी जाएगी। इस बैठक में जनकार्य, उद्यान, नर्मदा प्रोजेक्ट, मार्केट विभाग से लेकर वर्कशाप, प्रधानमंत्री आवास, स्थापना और परिषद से जुड़े 40 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा गया है। निगम अपनी वैध गुमटीधारकों को अब लगभग चार गुना किराया भी वसूलेगा, साथ ही अग्निशमन के लिए लगभग 22 करोड़ रुपए की राशि से अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी खरीदा जाएगा और सौ बोरिंग भी नए खुदेंगे।
चुनाव के चलते नगर निगम सडक़ों के लिए प्राप्त राशि के टेंडर नहीं बुला पाया था। इसके लिए अब जनकार्य विभाग ने तैयारी कर ली है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा 21 जून को दोपहर 3 बजे निगम मुख्यालय में महापौर परिषद बैठक की रखी गई है। जनकार्य और उद्यान समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले विशेष केंद्रीय सहायता के तहत 450 करोड़ से अधिक की राशि निगम को मास्टर प्लान सहित अन्य प्रमुख सडक़ों के निर्माण के लिए प्राप्त हुई है। लिहाजा इन सडक़ों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और चार पैकेज में 22 सडक़ों का निर्माण योग्य ठेकेदार फर्मों से कराया जाएगा। इसमें पैकेज वन में जिंसी चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा, नेमीनाथ चौराहे से जिंसी चौराहा, सुभाष मार्ग, रामबाग पुल, मच्छी बाजार चौराहे से चंद्रभागा पुल, टीसीएस से एमआर 5 तक लिंक रोड का निर्माण और एमआर 10 से एमआर 12 को जोडऩे वाली लिंक रोड बनाई जाएगी। लगभग सौ करोड़ रुपए से अधिक की सडक़ें पैकेज में शामिल है। इसी तरह पैकेज टू में 110 करोड़ रुपये की पांच सडक़ें शामिल की गई हैं, जिसमें एरोड्रम थाने से छोटा बांगड़दा होते हुए एमआर 5 तक और वहां से बड़ा बांगड़दा से पीएमएवाय बहुमंजिला इमारत तक, भमोरी चौराहे से एमआर 10 तक और राजशाही गार्डन से होटल वॉव तक सडक़ निर्माण के अलावा सांवेर रोड पेट्रोल पंप से शिवशक्ति नगर के अलावा भागीरथपुरा तक सडक़ विकास कार्य होगा। राठौर के मुताबकि पैकेज तीन में 100 करोड़ से अधिक की पांच प्रमुख सडक़ों को शामिल किया गया है।

इसमें एडवांस एकेडमी से रिंग रोड, एबी रोड, जीपीओ चौराहे से सरवटे बस स्टैंड तक, नेहरू प्रतिमा, मधुमिलन चौराहे से छावनी पुल तक, वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक और एमआर 9 से मालवीय नगर होते हुए एलआईजी लिंक रोड का विकास कार्य किया जाएगा। इसी तरह पैकेज चार में आधा दर्जन सडक़ों को शामिल किया गया है और इनकी भी लागत 100 करोड़ से अधिक की आंकी गई है। इसमें मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण, किला मैदान गुटकेश्वर महादेव मंदिर से सदर बाजार, कंडीलपुरा रोड से इन्दौर वायर चौराहा, रिंग रोड खजराना से जमजम चौराहा, वहां से स्टार चौराहा, इन्दौर बायपास होटल प्राइड से सिटी फारेस्ट तक भी सडक़ बनेगी। इसी तरह निगम वैध गुमटीधारकों से अभी 566 रुपए प्रतिमाह मासिक किराया लेता है, उसकी बजाए अब 2 हजार प्रतिमाह किराया भरने का प्रस्ताव भी रखा गया है, वहीं सौ नए बोरिंग भी खुदवाए जाएंगे और ऊंची इमारतों में अग्निशमन के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन भी खरीदी जाएगी

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading