इंदौर। आमिर खान। इन्दौर पुलिस द्वारा ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ के तहत लोगो को जागरुक करने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन। • अभियान के दौरान नशे से होने वाले दुष्परिणामो के प्रति जागरुकता लाने के किए निबंध लेखन, पेटिंग, स्लोगन की ऑनलाइन प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन। • प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियों को ऑनलाईन रूप से व्हाटसएप्प नम्बर 7049101032 एवं ई-मेल asp.dpoindore@gmail.com पर निर्धारित दिनांक 20.06.24 से 24.06.2024 तक कर सकेगे प्रेषित।आज के समय में युवा वर्ग नशे की ओर बढती प्रवृत्ति को कम करने एवं नशे के कारण होने वाले दुष्परिणामों को रोकने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चलाकर लगातार आमजनों को जागरुक किया जा रहा। अंतराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के उपलक्ष्य मे आमजन को नशे के प्रति जागरुक करने के लिए ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ दिनांक 20 जून 2024 से 26 जून 2024 तक सप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान आम लोगों को नशे से दुर रहने एवं सकारात्मकता विचारों की वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहित होकर कुछ रचनात्मक करें इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता के लिये ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पेंटिग प्रतियोगिता और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का ऑनलाईन आयोजन किया जा रहा है, जिनके विषय –1. निबंध प्रतियोगिता – ‘‘समाज के युवा वर्ग पर नशे का बढता हुआ दुष्प्रभाव ’’, 2. पेटिंग प्रतियोगिता – ‘‘नशे के दुष्प्रभाव’’3. स्लोगन – ‘‘नशे के प्रति जागरुकता‘‘ आदि पर सभी से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। प्रतियोगिता मे प्रतिभागियो के लिए निम्न नियम व शर्ते लागु रहेगी – प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाईन किया जा रहा है, इसलिए प्रविष्ठिया आनलाईन ही रहेगी। प्रतिभागियों की आयु 14 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। निबंध / पेटिंग / स्लोगन संबंधित प्रविष्टियों दिनांक 20 जून 2024 से 24 जून 2024 के मध्य ऑनलाईन प्रेषित की जाना आवश्यक है। दिनांक 24 जून 2024 के पश्चात् प्रेषित प्रविष्टियों मान्य नहीं होंगी। निबंध / पेटिंग/ स्लोगन से संबंधित एक व्यक्ति एक से अधिक प्रविष्टियों उक्त विद्याओं में प्रेषित नहीं कर सकता है। प्रतिभागी चयनित पेटिग की मूल प्रति, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कार्यालय, पुलिस आयुक्त कार्यालय, पलासिया में दिनांक 25 जून 2024 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक जमा कराना अनिवार्य होगा। उत्कृष्ट प्रविष्टियों को दिनांक 26 जून 2024 को पुरस्कृत किया जावेगा 👉 प्रतिभागी को अपनी ऑनलाईन प्रविष्टियों व्हाटसएप्प नम्बर 7049101032 एवं ई-मेल asp.dpoindore@gmail.com पर निर्धारित दिनांक 24.06.2024 तक प्रेषित की जाना आवश्यक है। प्रतिभागी किसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए श्री शिवम् ठक्कर मो.नं. 9893449759 पर सम्पर्क कर सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मक्का में गर्मी से 577 तीर्थयात्रियों की मौत सांची रोड पर आपस में टकराईं मंत्री की गाड़ियां