प्रदीप चौधरी। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बन गई है लेकिन गर्मजोशी नहीं दिखी. परिणाम आने के बाद जहां एक तरफ भाजपा और आरएसएस में मतभेद गहराता दिखा, वहीं दूसरी तरफ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर तलवार लटकती दिखी.इसी बीच आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत बीते बुधवार को कार्यकर्ता विकास वर्ग के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर पहुंचे. सीएम योगी भी तीन दिन बाद शनिवार को अपने गृह जनपद पहुंचे और दो दिन तक रुके. खबर आई कि वह संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलेंगे. खबर है कि मुलाकात के लिए शनिवार को दो बार समय भी मांगा लेकिन समय नहीं मिला. उसके बाद सीएम योगी अपनी बीमार मां को देखने के लिए ऋषिकेश चले गये और संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पांच दिन प्रवास कर लौट गये. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नेपानगर कागज़ मिल में करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की नई दास्तान…. मैहर में देवीजी पहाड़ी के पीछे मिले सीधी थाना कोतवाली के रामगढ़ गांव निवासी तीनों शव की हुई पहचान,पेड़ से लटके मिले थे दो बेटों के कंकाल, जमीन पर था मां का शव।