इंदौर। प्रदीप चौधरी। थाना लसुडिया एवं विजय नगर क्षेत्र में स्थित लगभग 40 आई.टी. कंपनी के प्रबंधक , पी.आर. ओ. एवं कंपनी के कोआडिनेटर के साथ पुलिस उपायुक्त, जोन-02 नगरीय इन्दौर अभिनय विश्वकर्मा द्वारा बैठक ली गयी और सुझाव प्राप्त कर समाधान के बिन्दु सुझाये गये ।इंदौर में आज शाम 04.00 बजे पुलिस उपायुक्त, जोन-02 नगरीय अभिनय विश्वकर्मा , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तzजोन-02 नगरीय अमरेन्द्र सिंह , श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त, विजय नगर कृष्ण लालचंदानी , सहायक पुलिस आयुक्त, खजराना कुंदन मण्डलोई एवं थाना विजय नगर एवं थाना लसुडिया के थाना प्रभारियों के साथ थाना लसुडिया एवं विजय नगर क्षेत्र में स्थित लगभग 40 आई.टी. कंपनियों के प्रबंधक एवं कोआडिनेटर के साथ बैठक ब्रिलियेंट सॉलीटायर परिसर में बैठक ली गयी , जिसमें अलग-अलग कंपनी के प्रबंधक एवं कोआडिनेटर उपस्थित हुये । बैठक के दौरान कंपनियों की ओर से निम्नांकित समस्यायें के समाधान के लिये सुझाव दिये गये : उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिये पुलिस द्वारा निम्नानुसार सुझाव बताये गये:- आई.टी. कंपनी क्षेत्र में स्थित सभी कंपनियों का एक व्हाट्सप ग्रुप तैयार करना और किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर ग्रुप में शेयर करना व जानकारी आदान प्रदान करना । सायबर ठगी संबंधी मामलों की तत्काल सूचना सायबर हेल्प डेस्क, हेल्पलाईन व संबंधित थाने पर दर्ज कराने का सुझाव दिया गया। CSR के माध्यम से कैमरे और स्टॉपर बैरिकेड्सका लगाया जाना और उनका फौकस सडक की ओर करना। परिसर में केवल आई टी कर्मचारियों के लिए कैंटीन व गार्ड का सत्यापन करके नौकरी पर रखना। लगातार पुलिस से संवाद बनाये रखना एवं छोटी सी – छोटी बात को शेयर करना । नगर निगम को सूचित कर अवैध रूप से लगाई जा रही गुमटियों के अतिक्रमण को हटाये जाने की मांग करना नगर निगम के माध्यम से सडक पर प्रकाश (बिजली) की व्यवस्था करना।8.यातायात और ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे।9.अवैध गुमटियों को हटाने के लिए नगर निगम का सहयोग लिया जाएगा।उपरोक्त के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर शेयर किये गये एवं कंपनी में कार्यरत समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों में सुरक्षा का भाव पैदा करने का आश्वासन उपरोक्त अधिकारियों द्वारा बैठक में दिया गया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शनिदेव की कृपा: कब मेहरबान होते हैं शनिदेव यहां जानिए विस्तार से। आज मैं अपने ऐसे दोस्त की कहानी बयां करता हूं, जो पत्थर तोड़ने से लेकर डीएसपी बनने तक का सफर कैसे तय किया- प्रवीण पाण्डेय।