विदेशी करेंसी की कीमत पता करने के लिए एक्सपर्ट बुलाएंगे

उज्जैन। प्रदीप चौधरी। मोहम्मद शाहिद…..
उज्जैन पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है इस शहर में सट्टे का विदेशी बाजार तैयार हो गया है। पुलिस ने संभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए 15 करोड रुपए नगद बरामद किए इसके अलावा भारी मात्रा में विदेशी करेंसी के रूप में सट्टे की राशि भी बरामद हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के परिपालन में पड़ताल करने पर तो पुलिस के सामने ऑनलाइन सट्टे का इतना बड़ा मामला सामने आया कि सट्टा कारोबारियों की कमाई देखकर वरिष्ठ अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। पुलिस ने नीलगंगा थाना क्षेत्र में तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी में रहने वाले पीयूष चोपड़ा के ठिकानों पर दबिश दी तो लाख दो लाख, एक करोड़ की राशि बरामद करते -करते टोटल 15 करोड़ रुपए की राशि और बड़ी भारी मात्रा में विदेशी करेंसी भी बरामद होती गई।
आई जी संतोष कुमार सिंह ने प्रेस से चर्चा में कहा कि उज्जैन पुलिस की यह बड़ी सफलता है। ऑनलाइन सट्टे की यह मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अंतरराष्ट्रीय सट्टे का अवैध कारोबार करते हुए 9 पंटर गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 1 मुख्य आरोपी फरार हो गया है।

जूम मीटिंग एप का उपयोग कर सट्टे का कारोबार
पूरे मैच के दौरान बुकीज और पंटर ज़ूम मीटिंग एप के द्वारा simtodo.apk का उपयोग करते हुए लाइव कम्युनिकेशन में रहते। इसी दौरान अवैध धंधा होता एक बार में 50 हजार से 25 लाख रुपए का इस पार उस पार होता। धंधा कितना करना है यह पीयूष चोपड़ा बताता इसके बाद पंटर बुकीज को धंधा उतारते। इस तरह एक मैच में करोड़ो की हार जीत हो जाती। पुलिस ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज़ भी जप्त किए हैं।

▪️मध्य प्रदेश के इतिहास में सट्टे के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही ।
▪️उज्जैन क्राईम ब्रांच, सायबर टीम व थाना नीलगंगा एवं खाराकुंआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
▪️अंतर्राष्ट्रीय एप्लीकेशन उपयोग करते कुल 09 पंटर गिरफ्तार, 01 फरार।
▪️कुल 41 मोबाईल फोन, 19 लेपटॉप, 05 मैक-मिनी, 01 आईपैड, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सिमें, 02 पेन्ड्राईव, 03 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जप्त।
▪️ 15 करोड नगदी सहित भारी मात्रा में विदेशी करंसी जप्‍त
लेन-देन के करोडों के हिसाब-किताब जप्‍त।
▪️हाइटेक एप्‍लीकेशन एवं हाइटेक डिवाइसों के माध्‍यम से संचालित किया जाता था सट्टा।
▪️गिरफ्तारशुदा आरोपी पंजाब, राजस्‍थान एवं मध्‍यप्रदेश के निवासी सट्टे के तार राष्‍ट्रीय व अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर फैले पुरी रात चली कार्यवाही एवं नोटों की गिनती।
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading