इंदौर। प्रदीप चौधरी। अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार। आरोपीयो के कब्जे से POWER COOL STRONG BEER की कुल 885 कार्टून (500 ML वाली 21,240 नग केन) कुल 10,620 बल्क लीटर एवं 01 ट्रक (कुल मश्रुका 46,86,000/-रुपये) की जप्त। शातिर आरोपीगण मार्बल पावडर की बोरियों के पीछे छुपाकर कर रहे थे अवैध शराब तस्करी। अवैध शराब तस्करी के संबंध में क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा की जा रही है पूछताछ। इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि गांधीनगर चौराहे के पास जैन श्वेताम्बर काँलेज के सामने, सुपर कारिडोर रोड, इंदौर से एक टाटा कंपनी के ट्रक में अवैध शराब के साथ तस्करी हेतु निकलने वाला है, सूचना पर विश्वास करते, क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपीयो का नाम पूछते बताया (1). इंदर पिता भगतसिंह रवल उम्र 49 वर्ष नि. परदेशीपुरा, इंदौर (2). राहुल जायसवाल पिता गोपाल जायसवाल उम्र 30 वर्ष नि. प्राईम सिटी थाना हीरानगर इंदौर का होना बताया। आरोपी के वाहन की नियमानुसार तलाशी लेते शराब के वैध लाइसेंस के संबंध में पूछने पर नही होना बताया , जिसपर क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपीयो के कब्जे से POWER COOL STRONG BEER की कुल 885 कार्टून, कुल 21,240 नग केन (प्रत्येक केन में 500 ML वीयर भरी) कुल 10,620 बल्क लीटर एवं 01 टाटा कंपनी का ट्रक (कुल मश्रुका 46,86,000/-रुपये) जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लंबे समय से विकास में बाधक निर्माण को हटा कर पश्चिम क्षेत्र को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दी बड़ी सौग़ात. (SDM) एसडीएम द्वारा अग्निशमन व्यवस्था की जांच