प्रदीप चौधरी। 11 लख रुपए का अवैध सट्टा संचालित करने के मामले में थाना प्रभारी सुरजीत श्रीवास्तव पर गिरी थी गज , अब चार और खुफिया के जवान डीसीपी के निशाने पर , एसीपी के नाम पर कर रह था 80 हज़ार प्रति माह की उगाई , पिछले दिनों इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दो आईपीएस अधिकारियों ने एक साथ खजराना थाना क्षेत्र में छापे मार कार्रवाई की थी । जहां से छह आरोपियों को मौके से सट्टा खेलते गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 11 लख रुपए नगद बरामद हुए थे। इसके बाद थाना प्रभारी सुजीत श्रीवास्तव को लाइन अटैच कर दिया गया था। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी पर वसूली के आरोप भी लगे थे । अब इस पूरे मामले की विभागीय जांच में चार खुफिया के जवान पर भी तलवार लटकती हुई नजर आ रही है। जिसमें खजराना थाने के खुफिया के जवान जीशान अहमद , विनोद यादव , पंकज मीणा और प्रवेश शामिल है। इसके साथ ही कनाड़िया के दो जवान नीरज गुजर्र और जितेंद्र सेन भी इस मामले की जांच की घेरे में है। बताया जा रहा है। एक एसीपी के नाम से खुफिया का जवान 80 हजार प्रति माह सटोरियों से ले रहा था । जिसकी जानकारी एसीपी को लगी इसके बाद एसीपी ने इन सभी पर जल्द कार्रवाई करने का मूड भी बना लिया है। इन चारों को कभी भी लाइन अटैच किया जा सकता है.! Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश के विदिशा के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 5 किमी दूर से दिख रही थी आग की लपटे. विपुस्था लोकायुक्त संभाग इंदौर की ट्रैप कार्यवाही