प्रदीप चौधरी। आवेदक – विजय कुमावत पिता श्री रामेश्वर जी कुमावत उम्र 28 वर्ष निवासी बरमंडल तहसील सरदारपुर जिला धार आरोपी क्र.1 – अरविंद वर्मा पिता श्री तुलाराम वर्मा उम्र 38 वर्ष जिला प्रबंधक सी एस सी सेंटर ई – गवर्नेंस धार आरोपी क्र. 2 – रवि सिंह गहलोत पिता श्री सुरेश सिंह गहलोत उम्र 30 वर्ष जिला समन्वयक सी एस सी सेंटर ई गवर्नेंस धार विवरण : आवेदक के अनुसार वह बरमंडल तहसील सरदारपुर का रहने वाला है उसे सरदारपुर में एक आधार केंद्र चालू करना था जिसके लिए जिला प्रबंधक एवं समन्वयक से मिलकर उसने आधार पंजीयन केंद्र चालू करने हेतु आवेदन किया था उसका आवेदन मान्य हो गया था आधार केंद्र संचालन हेतु आवेदक को मिलने वाला सामान जिसमें कंप्यूटर , प्रिंटर , बायोमैट्रिक मशीन आदि मिलना था जिसके लिए जिला प्रबंधक अरविंद वर्मा एवं जिला समन्वयक रवि गहलोत द्वारा आवेदक से 40, हज़ार रुपये रिश्वत राशि की माँग आवेदक से की जा रही थी । आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई शिकायत सत्यापन पर सही पायी गई । दोनों आरोपीगण द्वारा बातचीत के दौरान ही 5000 रुपये ले लिए आज दिनांक 12/06/24 को आरोपीगण को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया।उक्त दोनों आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7 भ्र.नि.अधि.एवम् धारा 120 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही अभी जारी है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 11 लख रुपए का अवैध सट्टा, ACP के नाम से कर रहा था जवान उगाही. जल्द होगी कार्यवाही… मध्यप्रदेश शासन की जमीन पर अवैध कब्जा।