इंदौर। आमिर खान।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने किसी को पढ़ाई के लिए दी मदद तो किसी के विरूद्ध इलाज में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई

350 से अधिक आवेदकों ने अधिकारियों के कक्ष में बताई अपनी समस्याएं
इंदौर

अस्पताल के विरूद्ध होगी कार्रवाई
इसी तरह कलेक्टर श्री आशीष सिंह के समक्ष एक युवा दंपत्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी के इलाज में स्टार हेल्थ केयर अस्पताल द्वारा गंभीर लापरवाही की गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के दल ने जांच कर अपना प्रतिवेदन सीएमएचओ को दिया है। इस प्रतिवेदन में अस्पताल की लापरवाही का उल्लेख है। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिये।
व्यवस्था को और अधिक सरल तथा बेहतर बनाया जायेगा
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्राप्त समस्याओं का तत्काल एवं सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। निराकरण की टीप आवेदक के आवेदन पर लिखें। इसकी एंट्री निर्धारित पोर्टल पर भी करें। उन्होंने कहा कि निराकरण की मेरे द्वारा हर सप्ताह समीक्षा की जायेगी। मैं हर जन सुनवाई में कोर्ट रूम में मौजूद रहूंगा। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई की व्यवस्था को और अधिक सरल तथा बेहतर बनाया जायेगा। अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को समय पर सुनकर उनके समय-सीमा में प्रभावी निराकरण के लिए जनसुनवाई में नई व्यवस्था निर्धारित की है। इसके अनुसार जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में संचालित विभागों के कार्यालय प्रमुख एवं समस्त अपर कलेक्टर अपने-अपने कक्ष में नियत समय पर बैठकर आवेदकों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading