◆ अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 03 आरोपी को पुलिस थाना तेजाजी नगर ने गिरफ़्तार किया।। ◆ आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम गांजा एंव घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल बजाज पल्सर (कुल कीमती रूपये करीब 4,15,000 /- ) को पुलिस ने किया बरामद। ◆ आरोपियों के गाँव में कई ग्रामवासी करते है गांजे की खेती। ◆ आरोपी अपने खेत से गांजे की सप्लाई ही करने आया था इंदौर कि, आ गया साथियो सहित पुलिस की गिरफ्त में। इंदौर। आमिर खान। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजाजीनगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर लगाया गया था। टीम को की जा रही कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना मिलीं कि पंचमुखी हनुमान मंदिर सेज यूनिवरसिटी के सामने ए.बी. रोड बायपास पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने कुछ लोग आने वाले है। उक्त सूचना पर मुखबिर व्दारा बताये गये स्थान पर एम्बुस लगाया गया, जहाँ पर एक मोटर सायकल बजाज पल्सर बिना नंबर की आयी जिसमें दो लडके बैठे थे बीच में एक सफेद रंग की व एक पीले रंग की दो बोरियां रखी थी हनुमान मंदिर के पास में रुके तभी एक लडका मोटर सायकल के पास आया ओर दोनो से बात करने लगा फिर तीनो मिलकर बोरियां मोटर सायकल से उतारने लगे तभी तीनो को दबिश देकर पुलिस टीम व्दारा पकडा गया। बोरियों की तलाशी लेने पर दोनो में सूखा गांजा भरा हुआ पाया गया। जिसे विधिवत केजप्त कर आरोपियों के विरूध्द धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तीनो आरोपियों से नाम पता पूछने पर अपने नाम- धर्मेन्द्र उर्फ बबलू डाबर उम्र 28 साल नि. ग्राम मालपुरा चौकी उमरबन थाना मनावर जिला धार जामसिंह मुवेल उम्र 28 साल नि. ग्राम साला चौकी उमरबन थाना मनावर जिला धार राहुल चौधरी उम्र 30 साल नि. चंद्रपुरी कालोनी मूसाखेडी इन्दौर आरोपी शातिर बदमाश है जिनमे आरोपी राहुल चौधरी आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना आजाद नगर और खुड़ैल में अपराध पंजीबद्ध पाए गए है। दबिश में पकडे गये उपरोक्त बदमाशो से पूछताछ में पता चला कि, उनके व्दारा लगातार लंबे समय से इन्दौर शहर के विभिन्न सीमावर्ती थाना क्षेत्रो में अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई किया जा रहा था। आरोपी जाम सिंह मुवेल ने बताया कि वह ग्राम साला थाना मनावर जिला धार में रहता हैं वहा पर उसकी दो बीघा जमीन हैं जिस पर वह गांजे की खेती करता हैं ओर वहा से उसका साथी धर्मेन्द्र उर्फ बबलू डाबर गांजे का आर्डर लेकर इन्दौर, देवास आदि जिलो में गांजा सप्लाई करता हैं। आज आर्डर अधिक मात्रा में होने से वह खुद मोटर सायकल पर उसके साथ इन्दौर आया था गांजा की सप्लाई पंचमुखी हनुमान मंदिर ए.बी. रोड बायपास पर राहुल चौधरी नि. मूसाखेडी इन्दौर को देना था। ग्राम साला में कई घरो के रहवासी गांजा की खेती करते हैं और बाहर जिलो से लोग गांजा खरीदने गाँव में आते हैं। पकडे गये गांजा तस्कर जामसिंह के बताये अनुसार पपृथक से एक पुलिस टीम का गठन कर जामसिंह के गाँव ग्राम साला चौकी उमरबन थाना मनावर जिला धार में दबिश दी गई लेकिन पुलिस टीम की गाडियां देखते ही घरो से सभी रहवासी फरार हो गये घरो की तलाशी ली गई कुछ नही मिला। पकडे गये बदमाशो का रिमाण्ड लेकर पूछताछ कर अन्य गांजा तस्करो को पुनः दबिश देकर पकडा जावेगा जिससे कि बडी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई/आवक को शहर में आने से रोका जा सके । इस तरह इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थो के व्यापार एंव सेवन करने वालो के विरूध्द जारी नया सवेरा एक नई शुरूआत अभियान के तारत्मय में तेजाजीनगर पुलिस व्दारा निरंतर कार्यवाही की जा रही हैं उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजीनगर देवेन्द्र मरकाम, उनि अविनाश नागर, सउनि प्रदीप सोलंकी, प्र.आर.1215 मनोज दुबे, प्र.आर.2946 देवेन्द्र परिहार, आरक्षी 3394 अभिनव शर्मा, आरक्षक 3666 गोविन्दा, आरक्षक 2625 दीपेन्द्र राणा, आरक्षक 2053 जफर मिर्जा, आरक्षक 3674 गजेन्द्र पटेल, महिला आरक्षक 1459 प्रीति मौर्य की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डभौरा में संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का शहीद दिवस। नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट-में 72 मंत्री…