जिला सिंगरौली । रिपोर्टर इंद्रपाल ‌साहु

जिले के मुख्य मार्गों स्थित नदी के पुल के किनारे बनी रेलिंग, डिवाईडर, आदि स्थानों पर लगाये गये रेडियम टेप

पुलिस जिला सिंगरौली निवेदिता गुप्ता (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस टीम झोको द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं वाहन चालकों को सतर्क करने हेतु समस्त थाना क्षेत्र में चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के रोड में स्थित नदी के पुल की रेलिंग,डिवाइडर, बिजली के पोल में, रेडियम टेप लगाए गए।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं रात्रि के समय शहर के अंदर वाहन चालकों को सुविधाओं के साथ- साथ सतर्क करने हेतु रेडियम टेप लगाए गए हैं। रेडियम टेप लगाने का मुख्य उद्देश्य है कि रात्रि के समय वाहन चालकों को रोड के आसपास स्थित पुल, डिवाइडर का पता लग सके और असमय होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

  • पूर्व में भी थाना क्षेत्र की सीमा प्रारंभ होने एवं सीमा समाप्त होने के स्थानों पर लगाए गए बोर्ड एवं रेडियम

पुलिस के निर्देशन पर जिले के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र की सीमा शुरू होने एवं सीमा समाप्त होने के बोर्ड लगाए गए हैं। जिसमें थाना प्रभारी के नाम, मोबाइल नंबर नाम एवं मुख्यालय से थाने की दूरी की जानकारी अंकित की गई है। थाना प्रभारी यातायात रामायण मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशों का पालन करते हुए अभियान को चलाया गया है। उन्होंने बताया कि रात में अक्सर वाहन चालकों को नजर नही आते, ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना रहती है, जिससे कई बार कई लोगों की जान तक चली जाती है, क्योंकि रेड रिफ्लेक्टर टेप लगने से रात के समय नजर आते हैं, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना कम रहती है।

थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि अपने निजी वाहनों पर रेडियम टेप लगाएं, क्योंकि जब पीछे वाले वाहन की लाइट पड़ती है तो यह चमकने लगती है। इससे पीछे वाले वाहन चालक को पता चल जाता है कि उसके आगे कोई अन्य वाहन चल रहा है। सतर्कता बरतते हुए वाहन चलाने की आवश्यकता है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जवेगा
थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रामायण मिश्रा यातायात हाईवे चौकी प्रभारी झोंको सहायक उप निरीक्षक अनिल मिश्रा एवं अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading