इंदौर। प्रदीप चौधरी। जिले में 4 जून को होने वाली मतगणना के लिये व्यापक तैयारियां जारी …. । मतगणना का कार्य विधानसभा क्षेत्रवार किया जायेगा। यह कार्य रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में किया जायेगा। रिटर्निंग अधिकारी के सहयोग हेतु इंदौर जिले में 18 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के लिये प्रभारी तहसीलदार शेखर चौधरी और शिखा सोनी को अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र इंदौर-एक के लिये प्रभारी तहसीलदार शैवाल सिंह तथा प्रभारी नायब तहसीलदार ओंकार मनाग्रे, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-दो के लिये प्रभारी तहसीलदार योगेश मेश्राम तथा नायब तहसीलदार पूजा सिंह चौहान, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-तीन के लिये प्रभारी तहसीलदार जगदीश रंधावा और नायब तहसीलदार शिवशंकर जारोलिया, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-चार के लिये प्रभारी तहसीलदार याचना दीक्षित और नायब तहसीलदार जितेन्द्र सोलंकी, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-पांच के लिये तहसीलदार अंकिता वाजपेयी और नायब तहसीलदार देवेन्द्र कछावा, राऊ विधानसभा क्षेत्र के लिये प्रभारी तहसीलदार नारायण नंदेड़ा और प्रभारी नायब तहसीलदार धीरेश प्रसाद सोनी, सांवेर के लिए प्रभारी तहसीलदार पूनम तोमर और प्रभारी नायब तहसीलदार चोखालाल टांक तथा डॉ. अम्बेडकर नगर महू के लिये प्रभारी तहसीलदार विवेक कुमार सोनी और नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ को अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के कुख्यात भूमाफिया बिल्डर और उसके बेटे पर धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश खाने में निकले कीड़े खाद विभाग को दिया सैंपल