प्रदीप चौधरी । जहां भीषण गर्मी के चलते इंदौर का पारा 45 डिग्री टेंपरेचर से अधिक तापमान ने इंदौर में 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। वही जीव जंतु भी इस गर्मी का शिकार हुआ है एक सांप की भीषण गर्मी से मौत के बाद मंदिर में मौजूद विजय रामदास महाराज ने सांप का विधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार किया जहां दूध जलसा अभिषेक के बाद कंडो से अस्थियां तैयार की और फिर अंतिम संस्कार किया. आर्थिक राजधानी इंदौर के हुकुमचंद मिल में मौजूद शिव मंदिर पर नाग नागिन का जोड़ा विराजमान है या अक्सर कई लोगों को दिखाई देते हैं लेकिन अचानक नाग की मौत होने के बाद मंदिर के पुजारी विजय दास महाराज ने सांप का विधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार किया बता दे कि अक्सर यह नागिन और नाग का जोड़ा लोगों को नजर आता था लेकिन आज तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सांप के पीछे मृत्यु का कारण भीषण गर्मी भी होना बताया जा रहा है जहां दूध जल अभिषेक के साथ सांप का अंतिम संस्कार किया वहीं सांप की अस्थियों को नर्मदा में भी जाकर विसर्जन किया जाएगा वही जैसे एक मनुष्य का अंतिम संस्कार विधि विधान से होता है तीसरा और 11वां कराया जाता है उसी प्रकार विजय रामदास महाराज इस सांप का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करेंगे.. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर जिला कोर्ट में मजिस्ट्रेट को जूते की माला पहनाने का प्रयास , फैसला आने के बाद पिता पुत्र हुए थे मजिस्ट्रेट पर नाराज इंदौर शहर सहित जिले के ग्रामीणों क्षेत्र की नदी, तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिये चलेगा अभियान