इंदौर । प्रदीप चौधरी। संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा है कि सभी विभागों के प्रभारी अधिकारी माननीय उच्च न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में समय-सीमा के भीतर जवाब दावे प्रस्तुत करें। मानहानि के प्रत्येक प्रकरण का अध्ययन करें। जिन प्रकरणों में अपील की जाना है उनमें अपील समय-सीमा के भीतर हो। पालन की स्थिति में पूरे वैधानिक तरीक़े से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। संभागायुक्त दीपक सिंह ने शासन के नवीन परिपत्रों का अध्ययन करने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित इस बैठक में माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में वर्ष 2010 से 2024 तक जवाब हेतु लगे प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त लिटिगेशन सैली कनाश, सहायक आयुक्त रेखा सचदेव सहित इंदौर संभाग के सभी ज़िलों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में वर्ष 2010 से 2024 तक समस्त विभागों के रिट याचिका से संबंधित कुल 20 हजार 544 प्रचलित प्रकरण हैं इनमें से 14 हजार 627 में जवाब दावा प्रस्तुत किया जा चुका है और 5 हजार 917 प्रकरणों में जवाब दावा प्रस्तुत किया जाना है। वहीं अवमानना के कुल 431 प्रकरण हैं जिनमें 220 में जवाब दावा प्रस्तुत किया जा चुका है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के पंजीकृत निजी नर्सिंग होम में अग्नि सुरक्षा की निगरानी रखने के संबंध में दिए निर्देश इंदौर ब्रेकिंग..पुलिस और नशेडियो के बीच में विवाद वीडियो वायरल.