प्रदीप चौधरी। इंदौर।
सभी उपभोक्ताओं का अभियान चलाकर ई-केवाईसी करने के दिये गये निर्देश
–
संभागायुक्त  दीपक सिंह द्वारा ली गई समीक्षा बैठक
इंदौर 16 मई, 2024
संभागायुक्त दीपक सिंह ने निर्देश दिये है कि इंदौर संभाग में स्थित सभी उचित मूल्य की राशन दुकानों और इससे संबंधित गोडाऊन पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर लगातार निगरानी की जाये। अभी तक गोडाऊन से उचित मूल्य की राशन दुकानों तक राशन पहुंचाने के कार्य में लगे वाहनों की जीपीएस के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था है। निगरानी की इस व्यवस्था को और अधिक चौकस बनाने के निर्देश भी दिये गये है। इसके लिए जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाने और सभी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी संभागायुक्त द्वारा दिये गये।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने आज आयोजित बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सहकारिता, राज्य सहकारी विपणन संघ(मार्कफेड), नागरिक आपूर्ति निगम, वेयर हाऊसिंग नापतौल तथा मध्यप्रदेश राज्य सहकारी केन्द्रीय बैंक के विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समय-सीमा में सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके पर योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने उक्त विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों में नवाचार भी करें। संभागायुक्त सिंह ने इंदौर संभाग में समर्थन मूल्य पर  गेंहू और चने की खरीदी कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित हो जाये कि सभी किसानों को उनकी उपज का भुगतान शत-प्रतिशत हो।
संभागायुक्त सिंह ने जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा किसानों को वितरित ऋण, उसकी वसूली तथा मांग के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने सहकारिता के कार्यों को और अधिक विस्तारित करने के निर्देश भी दिये।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading