प्रदीप चौधरी। इंदौर नगर निगम में उजागर हुए करोड़ों के फर्जी बिल महाघोटाले के मामले में आज वित्त विभाग ने ऑडिट शाखा के 4 वरिष्ठ अफसरों को निलंबित कर दिया है…पिछले दिनों निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने शासन को इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था..लोकल फंड ऑडिट की ओर से इंदौर नगर निगम में पदस्थ संयुक्त संचालक अनिल कुमार गर्ग, डिप्टी डायरेक्टर समर सिंह, असिस्टेंट ऑडिटर रामेश्वर परमार के अलावा सीनियर ऑडिटर जे एस ओहरिया के खिलाफ यह निलंबन की कार्रवाई की गई है..मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग के अवर सचिव विजय क्ठाने ने ऑडिट विभाग के इन चारों अफसरों के निलंबन आदेश जारी किए हैं… उल्लेखनीय है कि निगम का यह फर्जी बिल महाघोटाला 125 करोड रुपए पार हो गया है, जिसमें अन्य फर्मों के खुलासे भी हो रहे हैं…पुलिस गिरफ्त में आए निगम अभियंता अभय राठौर से भी लगातार पूछताछ कर रही है, वहीं आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इसमें लिप्त दोषी अफसरों पर कार्यवाही होने के साथ निगम की कार्यप्रणाली को बेहतर करने का दावा किया है… Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकसभा निर्वाचन-2024 शांतिपूर्ण मतदान के लिये संभागायुक्त दीपक सिंह बधाई दी (गतांक से जारी)भाजपा राज : भ्रष्टाचार कथा अनंता – 2corruptmodi.com से संजय पराते द्वारा संकलित