इंदौर। आमिर खान। इंदौर का कुख्यात जिलाबदर बदमाश लखन (उर्फ़ लक्की) , क्राईम ब्रांच, जूनी इंदौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार। आरोपी को पुलिस आयुक्त (नगरीय) इंदौर के द्वारा 09 माह के लिये किया गया था जिला बदर। आदतन आरोपी लक्की के खिलाफ़ गंभीर धाराओं में कई अपराध दर्ज़ है। कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच टीम को सूचना मिली कि थाना जूनी इंदौर क्षेत्र का जिलाबदर आरोपी .लखन उर्फ़ लक्की वर्मा (उम्र 27 साल नि. बीके सिंधी कॉलोनी इंदौर) लोहामंडी देवश्री टाकीज के पास बैठा हुआ है । सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना जूनी इंदौर की टीम ने जिलाबदर आरोपी लखन उर्फ़ लक्की को गिरफ़्तार किया। आरोपी के द्वारा जिला बदर अवधि का उलंघन करने पर, आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना जूनी इंदौर के द्वारा 14 म.प्र. रा.सु.का. अधि. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीजेपी को किस बात का है डर,,, नगर निगम से लेकर विधानसभा तक जीत की लहर…. फिर डर..? देश को डुबा और खुद तैर