उज्जैन। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के Ujjain स्थित बाल सुधार गृह से तीन नाबालिग बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बच्चों ने बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागने की साजिश रची और मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। संबंधित थाना पुलिस ने तत्काल आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और बच्चों की तलाश तेज कर दी गई है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के चलते यह घटना संभव हो पाई। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाल सुधार गृह के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार बच्चों को तलाश कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने बाल सुधार गृहों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चुनावी प्रक्रिया पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बीजेपी पर लगाए गंभीर सवाल कोलकाता में 8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक, 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह