इंदौर। आमिर खान। मुफ्ती मंज़र को अवार्ड से किया सम्मानित तहरीर हमेशा महफूज़ होती है उसके ज़रिए से आने वाली नस्ल के अंदर इंकलाब लाया जा सकता है और किताबों में खूबसूरती उस समय ज़्यादा और हो जाती है जब की किताब हमारे बुजुर्गों के मिशन की हिफाज़त करे। इसी के पेशे नज़र मुफ्ति ए अहले सुन्नत हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मंज़र मुस्तफा नाज़ सिद्दीकी साहब ने एक ऐसी किताब लिखी जो सूफिये हिंद शहंशाहे हिन्द हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ के बताए हुए रास्तों का एक रिसर्च रिव्यू है इस किताब की रस्मे इजरा हज़रत मुफ्ती ए आज़म मालवा हज़रत अल्लामा मुफ्ती हबीब यार खान के पांचवें सालाना उर्स शरीफ़ के हसीन मौके पर हुआ, किताब का नाम है मलफूजाते गरीब का तहकीकी जायज़ा ओर इसी मौके पर मुफ्ती साहब की एक और किताब आयते बोल रही हैं उसका भी रस्मे इजरा हुआ, पहली किताब 370 पेज और दूसरी किताब 680 पेज की है, दोनों किताब की रस्मे इजरा हुजूर मुफ्ती ए आज़म मालवा हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती नूरूल हक़ साहब नूरी और शेरे हजरत बुंदेलखंड हज़रत अल्लामा अख़्तर रजा सुलतानी के हाथों से हुआ और हुज़ूर मुफ्तिये आज़म मालवा ने मुफ्ती मंज़र की मेहनत पर खुश हो कर खूब दुआ दी, फिर सुन्नी अइम्मा कौंसिल इन्दौर के सेक्रेट्री मुफ्तिय शहर मुफ्ती सय्यद साबिर मिस्बाही साहब ने एलान किया कि सुन्नी अइम्मा कॉन्सिल की जानिब से मुफ्ती मंज़र साहब को इस अजीम काम को करने पर अताए गरीब नवाज़ अवार्ड और सिपास नामा पेश किया जा रहा है क्योंकि मुफ्ती मंज़र साहब ने ऐसा काम किया जिस पर अब तक किसी ने कलम नहीं उठाया और साथ ही नूरी फाउंडेशन इंदौर की जानिब से खतीबे मालवा अवार्ड और किसवा टूर्स के मालिक हाजी जुनैद अशरफी की जानिब से जियाए गरीब नवाज़ अवार्ड नवाजा गया। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों आलिमों और अवाम ने मुफ्ती साहब को मुबारकबादी दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजगढ़ में फर्जी वोटिंग के दौरान भड़क गए दिग्विजय सिंह लड़की को उतने ही साल की सजा,,,झूठे रेप केस में 4 साल बाद रिहा हुआ युवक…. ‘7 दिन बीवी-7 दिन माशूका के साथ