राष्ट्रसंत सदगुरु भय्यु महाराज एक विचार है – गुरु मां आयुषी देशमुख▪️सूर्योदय आश्रम पर धूमधाम से मनी जन्म जयंती▪️प्रतिभाशाली बच्चों को आर्थिक मददइंदौर। राष्ट्र संत सदगुरु श्री उदय सिंह भय्यूजी महाराज की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों को आर्थिक मदद दी गई। राष्ट्र संत गुरु श्री उदय सिंह जी देशमुख भय्यू महाराज एक विचार है जो हमारे पारमार्थिक कार्यों में हमेशा जीवंत रहेंगे। यह उद्गार गुरु मां श्रीमती आयुषी देशमुख ने सूर्योदय आश्रम में आयोजित सदगुरु जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि सदगुरु महाराज के कार्यों को आगे बढ़ाना और उन्हें वास्तविक रूप से लागू करना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। सूर्योदय आश्रम के सेवादार अमित देशमुख ने बताया कि गुरु देव का जन्म जयंती कार्यक्रम आश्रम पर बड़ी धूमाधम से मनाई गई। इस दौरान अनेक धार्मिक और पारमार्थिक कार्य संपन्न किए गए। आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री श्री 1008 सुमन गुरुजी, अमृतफुले महाराज, विश्व हिंदू परिषद संगठन मंत्री नंदा जी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला जी , समाजसेवी नीलम सतीश भाऊ पवार , पूर्व राज्य मंत्री करोसिया जी, हिंदू सेना दल अध्यक्ष मनीष जी, के साथ ही बड़ी संख्या में गुरु देव के अनुयायियों शिरकत की और गुरु महाराज के पद चिन्हों पर चलकर मानवता को स्थापित करने वाले लोक कल्याण कार्यों को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया।आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में इंदौर जिले के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान करने के साथ ही प्रदेश में स्कूली शिक्षा में तीसरे नंबर का मुकाम हासिल करने वाली होनहार छात्रा फाल्गुनी पवार का सम्मान करने के साथ ही अपनी आगे की उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की गई।विभिन्न आयोजित कार्यक्रम का समापन देर शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादि के वितरण के साथ हुआ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आज के दौर में ट्रेड यूनियन आंदोलन और चुनौतियां पिक्चर तो अभी बाक़ी है, दोस्त!