रीवा/ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सांसद जनार्दन मिश्रा ने रायपुर कर्चुलियान बंसल बस्ती में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती है। जिसे हम सब मना रहे हैं। यह हम सबके सौभाग्य की बात है। इससे भी ज्यादा सौभाग्य यह है कि बाबा साहब हमारे प्रदेश की धरती पर पैदा हुये। कांग्रेस ने संविधान में संशोधन करके उसे छलनी करने का काम किया है। बाबा साहब के पूरे संविधान की भावना को भी खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उनके सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। गरीब, दलितों को उनके अधिकार दिला रहे हैं। उनके पंच तीर्थो का विकास कर जन-जन को गौरवांवित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन सबको पक्का छत दे रहे हैं। रीवा सांसद ने बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी उपस्थित जनों को शुभकामनाएं देकर कहा कि रायपुर बंसल बस्ती को मैं गोंद लेता हूं। सबसे पहले मैं आपके लिए हर व्यवस्था कराउंगा। जिस तरह से बैकुण्ठपुर के गुढ़ के बंसल बस्तियों का कायाकल्प किया है, हर समस्या से मुक्ति दिलाकर आदर्श कालोनी के रूप में विकसित करूंगा। वही पूर्व सांसद भाजपा नेता देवराज सिंह ने रायपुर कर्चुलियान की चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लम्बे समय तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने, भटकाने का खेल किया। परन्तु मोदी जी ने एक ऐसे उलझे हुए मामले को सुलझाकर देश को आनंद और उत्सव से भर दिया। देश का हर नौजवान खुशी से उछल रहा था। परन्तु कांग्रेस पार्टी के नेता दुख मना रहे थे। उन्होंने भगवान राम के निमंत्रण को भी ठुकराया और लिखित में जवाब दिया कि हम प्राण प्रतिष्ठा के समय में नही जाएंगे। यह बात जब तक धरती रहेगी, तब तक इतिहास में दर्ज रहेगी कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया था। आज हमारे जैसे विचारवान नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं, कांग्रेस की हालत यह हो गई कि इन्द्रा जी की सीट रायबरेली से भी अब कांग्रेस को उम्मीदवार ढूढे नहीं मिल रहा है। मैडम सोनिया ने हार के डर से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया और राज्यसभा से बैकडोर इंट्री करानी पड़ी। यह चुनाव रीवा के विकास का है। जहा पर आज रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने गुढ़ विधानसभा के लौआ कोठार, खरहरी, बक्क्षेरा, पड़रा, रौरा, पटना, जुगुनहाई सहित विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जन विश्वास पर खरा उतरने की बात रखते हुए कहा कि मैंने 10 वर्षो से संसदीय काल में रीवा के हर विकास और उत्थान के लिए काम किया है। जिसका परिणाम आप सबके सामने है। आज घर-घर में नल से पानी, पक्का मकान, सुन्दर सड़कें तो बनी ही है। साथ ही मोदी जी ने गरीबों के विकास के लिए देश का खजाना लुटा दिया है। हमारे देश का गरीब जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही आत्मनिर्भर और सम्पन्न होगा। यह सिर्फ मोदी जी ही कर सकते हैं। उनका तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश से आवाज आ रही है। मैं उनका एक सिपाही हूं जो आपकी सेवा कर रहा हूं। राजनीति को व्यवसाय मानने वालों को नहीं दिख रहा रीवा का विकासश्री मिश्र ने ग्राम पंचायत पड़रा में बोलते हुए कहा कि हमारे विरोधी दल कांग्रेस के लोग कहते हैं कि रीवा में 10 वर्षो में क्या विकास हुआ। जिनकी सोच में ही विकास नहीं है, जो राजनीति को व्यवसाय समझते हैं और कोरोना काल में आपने देखा है जब सभी लोग व्यवसाय धंधे छोड़कर घर में बैठे थे तब भी राजनैतिक व्यवसायी लोग लूट रहे थे। जिनकी सोच ही लूटवादी है, उन्हें विकास कैसे दिखेगा। विकास देखने के लिए तो विजन होना चाहिए। आज रीवा, भोपाल और इंदौर की तरह विकास की नई ऊचाईयों को छू रहा है। हर वह सुविधा आज रीवा में है, जिसके लिए हम सब लोग दूर जाते थे।भाजपा नेता नारायण मिश्रा ने भ्रमण के दौरान कहा कि रीवा सांसद जी सरलता की प्रतिमूर्ति है। यह चुनाव उनका नहीं। यह हम सब कार्यकर्ताओं का चुनाव है। हमें देश को विकास की उंचाईयों पर ले जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। सांसद जी हमेशा आपके बीच खड़े रहते हैं। बीते 10 वर्षो में विकास की अनेक योजनाओं को लॉकर आज रीवा के विकसित श्रेणी में खड़ा किया है। जहा पर भाजपा नेत्री श्रीमती विमलेश मिश्रा ने सुरषा में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रीवा संसदीय क्षेत्र की जनता से सांसद जी के आत्मीय संबंध है। जन-जन से उनका नाता है। वो पद के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए राजनीति करते हैं। रीवा संसदीय क्षेत्र के लोग बहुत राजनीतिक रूप से परिपक्व और समझदार हैं। वो माथा देखकर तिलक नहीं लगाते हैं। कांग्रेस के लोगों को इस बार कांग्रेसी ही करारा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। मैं आप सबसे से अपील करती हूं कि आप स्वतः जनार्दन मिश्रा बनकर घर-घर से भाजपा को वोट दिलाएं और एक भी वोट कांग्रेस जैसी सनातन विरोधी को न जाएं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अंततः नहीं बचाया जा सका बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय मयंक आदिवासी को। मोदी जी ने जनजातीय समाज के कल्याण और विकास की चिंता – जर्नादन मिश्रा