भाव विह्वल होते हुए नीलम अभय मिश्रा ने कहा- एक मां की पीड़ा को एक मां ही समझ सकती है रीवा/लोकसभा क्षेत्र रीवा की कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक नीलम मिश्रा एक बार पुनः तीसरे दिन 14/04/24 को सुबह करीब 9 बजे के आसपास रेस्क्यू अभियान स्थल मनका पहुंची थी जहा पर प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में तैनात था परंतु तमाम प्रशासनिक प्रयासोंके बावजूद भी बालक मयंक आदिवासी को नहीं बचाया जा सका। इस दौरान श्रीमती नीलम मिश्रा ने सीधे तौर पर कहा है कि संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए जिसने यह बोरवेल खोदा था और उसे खुला छोड़ दिया था। उन्होंने भाव विह्वल होते हुए कहा कि यह एक दारुण दृश्य है। एक मां की पीड़ा एक मां ही समझ सकती है। पूरे परिवारजन किस मनोस्थिति से गुजर रहे हैं इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। इस दौरान उन्होंने मयंक के परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होने शोक संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि मयंक को अपने श्री चरणों में स्थान दे। पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं है। भगवान पीड़ित परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।उल्लेखनीय है कि गत दिवस घटना की जानकारी मिलते ही नीलम अभय मिश्रा तत्परता के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई थी और लगातार होने वाली प्रशासनिक कार्यवाही से संपर्क में रही वहीं परिवार जनों के साथ रही। आज भी सुबह वे घटनास्थल पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू अभियान पूरा होने तक वहीं मौजूद रही। दुर्भाग्य से तमाम प्रयास सार्थक साबित नहीं हुए और मयंक को बचाया नहीं जा सका। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नमो ग्रुप फाउंडेशन की मोर्चा टीम द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती पर तिलक और माल्यार्पण कर कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान को छलनी करने का काम किया : जनार्दन मिश्रा।