इंदौर। मोहम्मद शाहिद। इंदौर के बाईपास में सेज यूनिवर्सिटी के सामने मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट कर फरार आरोपी ट्राला चालक,पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में। आरोपी चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक ट्राला चलाकर, मोटर साइकिल को मारी थी जोरदार टक्कर, जिससे मोटर साइकिल चालक हो गया था गम्भीर रूप से घायल और पीछे बैठी उसकी पत्नि व बेटी की हो गई थी मौके पर ही मौत। वहीं पुलिस ने फरार आरोपी चालक को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर ट्राला भी किया जप्त।
पुरा मामल.…… इंदौर –  दिनांक 3 /4/ 24 को नावदा पंथ निवासी करण सिंह चौहान अपनी पत्नी छाया व 17 वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ अपनी मोटरसाइकिल से ओंकारेश्वर दर्शन के निकले थे।  सुबह  करीब 7:30 बजे सेज यूनिवर्सिटी के सामने  बायपास रोड पर ब्रिज पर पहुंचे की पीछे से एक ट्राला चालक अपने ट्राले को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और करण सिंह की मोटर साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए व उनकी पत्नी छाया तथा बेटी दिव्यांशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घायल एवं मृतको को एंबुलेंस से तत्काल एम. व्हाय. एच. इंदौर भेजा गया बाद में थाना राऊ पर पृथक-पृथक मर्ग कायम कर जाँच शुरू की गई । पुलिस टीम द्वारा ट्राला चालक के खिलाफ़ अपराध (क्रमांक 249/ 24 धारा 304 ए) दर्ज़ कर बायपास रोड के सभी होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप एवं टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज का देखे गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल पिता सखाराम मुवेल (उम्र 24 साल निवासी कालीकराई थाना धरमपुरी जिला धार) को  गिरफ़्तार कर ट्राला क्रमांक GJ12BT0580 को 48 घंटे के अंदर जप्त कर प्रकरण को जांचा के आधार पर कार्यवाही की।
विशेष रुप से सराहनीय भूमिका रही….थाना प्रभारी राऊ  निरीक्षक राजपालसिंह राठौर , सउनि. रोशन भूरिया, प्र.आर. 2726  बलराम चौहान ,प्र.आर. क्र. 315,अजय चौहान, आर. 3475 देवेंद्र सिंह, आर. सुनील का  योगदान रहा।

विदीत हो कि इंदौर पुलिस द्वारा पूर्व से चलाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा के अभियान के अंतर्गत होटल ढाबा संचालक एवं अन्य संस्थान  के संचालक जिनके द्वारा बायपास पर कैमरे लगवाए गए हैं उनका भी अपराध के खुलासे में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading