इंदौर। प्रदीप चौधरी।
24 घण्टे के अंदर लूट के अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर    जप्त किया गया।

थाना सिमरोल में को फरियादी साहब अली पिता शराफत अली निवासी  शिवखण्डू नगर थाना बाण गंगा जिला इंदौर द्वारा सूचना दी गई कि वह टेक्सी गाड़ी चलाता है एवं सवारी लाने ले जाने का काम करता हैं। दिनांक 29/03/2024 को सायं करीबन 5.30 बजे वह फिनीक्स मॉल एबी रोड बायपास के पास से तीन अज्ञात व्यक्तियों को ओमकारेश्वर के लिये लेकर निकला था तथा रास्ते में बायपास रोड, स्थित भारत पेट्रोलियम पम्प पर CNG गैस डलवाई थी। जिसके बाद उन तीनो व्यक्ति ने चोरल में वाईन शॉप पर मेरी गाडी रूकवाई थी जहां पर तीनों लोगो नें बीयर पी थी आगे चलकर मेंने सनावद में एक पेट्रल पम्प पर फिर से सी एन जी गैस भरवाई थी तथा सनावद में भी तीनो व्यक्तियो ने फिर से शराब पी थी।

जिसके बाद ओमकारेश्वर के लिये निकले थे। ओमकारेश्वर के रास्ते पर थोडी दूर चलने पर तीनों व्यक्तियों ने मुझे बोला की हमें पेशाब करना है तो मैने व्हां पर गाडी रोक दी थी। तीनों लोग गाडी से नीचे उतरे तथा थोडी देर बाद वापस आकर गाडी में बैठे तो गाडी में पीछे बैठे एक व्यक्ति ने पीछे की तरफ से उसके दोनो हाथ पकड लिये तथा आगे बैठे व्यक्ति नें उसके सिर पर कपडा डाल दिया और उसका मुंह दबा दिया। तीनों लोगो ने उसे ड्राईवर सीट से खींचकर पीछे वाली सीट पर नीचे दबाकर बैठा दिया और उनके बैग से प्लास्टिक के क्लिप व रस्सी निकाल कर उसके हाथ तथा पैर बांध दिये तथा कार में रखी उसकी शर्ट से उसका मुंह भी बांध दिया था, तीनो ने उसके साथ मारपीट कर चाकू अडाकर उससे उसके दोनों मोबाईल व कार में रखे 8000/- रुपये छीना लिया ।

वंहा से लाकर उसे रतवी रोड़ पर पुलिया के पास जंगल में फैंक दिया। मारपीट में उसके पीठ व पैर में चोट आना बताया। फरियादी की सूचना पर अज्ञात तीन व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया गया था।

थाना सिमरोल ने पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर रूट पर भेजी गयी। जिसमें पेट्रोल पंप, वाईन शॉप व अन्य स्थानों से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये एवं घटना से संबंधित अन्य साक्ष्य एकत्रित किये गये। सीसीटीवी फुटेज  साक्ष्यों के आधार पर लिंक बनाकर सूत्रों की जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास किये गये।


अपराध दर्ज़ होने के 24 घण्टे में आरोपी. संदीप पिता राधेश्याम मौर्य .512 रामानंद नगर थाना चंदन नगर इंदौर,

कृष्णा पिता गोवर्धन ओस्तवाल. 387, रामानंद नगर थाना चंदन नगर  इंदौर

आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना में लूटा गया माल मारुति स्विफ्ट डियाजर कार MP09TB 5839 कीमत 6 लाख रूपये, एक मोबाईल फोन- 17 हजार रुपये, नगदी- 8 हजार रुपये नगद जप्त किये गये। पूछताछ में बताया कि आरोपी तीनो दोस्त है तथा एक ही जगह के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी को खाने पीने तथा मंहगे कपडे पहनने का तथा गर्ल फ्रेंड बनाने का शौक है। तीनों आरोपीगण के घर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। जिससे गाडी ड्राईवर से गाडी लूटने का तथा लूटी गई गाडी को बेंचकर रुपये कमाकर बाहर घूमने फिरने जाने का प्लान बनाया था। ।

इस कार्यवाही में निरीक्षक अमित कुमार थाना प्रभारी सिमरोल के नेतृत्व में उनि. रविशंकर पारखीक थाना सिमरोल, उनि. रायमल सिंह कनवासिया, नि. सुरेश चौहान, नि. फारुख खान, आरक्षक 3753 रितेश परमार, आरक्षक 630 जितेन्द्र, आरक्षक 3310 मुलायम, आरक्षक 723 कैलाश बघेल, आरक्षक रवि तिवारी (सायबर सेल, महू), आरक्षक 1310 सुमित गौहर आरक्षक 3485 कमल रावत, आरक्षक 1446 भूपेन्द्र, आरक्षक 1192 मदन, आरक्षक 2747 सत्मजीत, आरक्षक 3748 धीरसिंह के द्वारा महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किया गया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading