इंदौर। आमिर खान। इन्दौर ग्रामीण जोन आई.जी. के नेतृत्व में जोनल पुलिस टीम हुई सक्रिय ; आईजी द्वारा स्वयं की जा रही है मॉनीटरिंग ।लोकसभा चुनाव 2024 के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके संपादित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप इंदौर (ग्रामीण) जोन में पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आई. जी. इंदौर ग्रामीण अनुराग के निर्देशन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण रेंज निमिष अग्रवाल तथा उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज अतुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सीमावर्ती राज्यों से समन्वय स्थापित करते हुये बॉर्डर मीटिंग का आयोजन, अन्तर्राज्यीय नाकों की स्थापना एवं अवैध शराब, अवैध हथियार, मादक पदार्थो एवं अन्य गतिविधियों के विरुद्ध आपराधिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आदर्श आचार संहिता के लागू होने के दिनांक से निरंतर की जा रही है |• इस क्रम में इंदौर जोन से लगने वाले सीमावर्ती राज्यों से समन्वय स्थापित करते हुए, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्तर से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ 33 बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई हैं। इस मीटिंग में आपसी समन्वय, संयुक्त पुलिस ऑपरेशन, विभिन्न वारंटो की सूची का आदान-प्रदान एवं चेकिंग हेतु अंतर्राज्यीय नाकों की स्थापना की गई है ।• अंतर्राज्यीय पुलिस नाकों पर वाहनों की चेकिंग की जाकर अवैध परिवहन एवं गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वर्तमान में ज़ोन के 6 जिलों झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर में कुल 32 नाके सक्रिय हैं । आचार संहिता लागू होते ही इंदौर ग्रामीण जोन पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही की जा रही है, विगत 15 दिवस में पुलिस द्वारा की गईं विशेष कार्यवाहियाँ है –1. सिकलीगरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जिला धार में पुलिस टीम अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर दबिश देते हुए 08 देशी पिस्टल, 06 देशी कट्टे, कुल 14 फायर आर्म्स एवं 22 जिंदा कारतूस तथा बडी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री जब्त की गई । इस कार्यवाही में हथियार निर्माता एवं हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया । 2. जिला पुलिस टीम खरगौन द्वारा अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर थाना गोगावाँ क्षेत्र में दविश देते हुए आरोपी के कब्जे से 27 नग अवैध देशी पिस्टल, 05 अर्द्ध निर्मित देशी पिस्टल, एक 12 बोर देशी कट्टा एवं हथियार निर्माण सामग्री जब्त की गई ।3. जिला अलीराजपुर में पुलिस टीम द्वारा 777 लीटर अवैध विदेशी शराब कीमती 6,48,000 रु. एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया गया ।4. जिला अलीराजपुर पुलिस टीम द्वारा 11484 लीटर अवैध विदेशी शराब कीमती 69,46,036 रु. की जब्त की गई और अवैध शराब परिवहन कर रहे ट्रक कीमती 36,00,000 रु. जब्त किया गया ।5.जिला झाबुआ पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब परिवहन करते हुए XUV 500 एवं स्विफ्ट कार को जब्त किया गया जिनसे कुल 880 लीटर अवैध विदेशी शराब कीमती 4,90,000 रु. की जब्त की गई ।6. फरार इनामी वारंटियों की धरपकड करते हुए जिला झाबुआ द्वारा 12 साल से फरार 10,000 रु. का इनामी , 05 वर्षों से फरार 10,000/- का इनामी, दिनांक 27.03.2024 को 17 वर्षों से फरार 10,000 रु. का फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया । • आचार संहिता की घोषणा होते ही पुलिस द्वारा लगातार वल्नरेबल पॉकेट की मैपिंग की जा रही है और उनके विरुद्ध निरंतर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है जिसमें धारा 107/116(3), धारा 110 एवं धार 151 द.प्र.सं. के तहत कुल 11619 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं 4249 व्यक्तियों को बाउंड ओवर किया गया है |• अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है | अवैध हथियारों विशेष रूप से सिकलीगरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये जिला धार एवं खरगोन द्वारा अवैध हथियार निर्माण फेक्ट्री पर कार्यवाही करते हुये बड़ी मात्र में अवैध हथियार एवं हथियार निर्माण सामग्री जप्त की गई है | आचार संहिता लागू होने से विगत 15 दिवस में पुलिस द्वारा कुल 293 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं ।• जोन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये, कुल 33902.3 लीटर देशी शराब, कीमती 52,44,632 रूपये एवं 42201.3 लीटर विदेशी शराब कीमती 1,65,58,299 रूपये की जप्त की गई है | इस कार्यवाही में अवैध शराब का परिवहन करते हुये ट्रक, पिकअप वाहन, कार, चार पहिया वाहन सहित कुल 30 वाहन की जप्ती एवं 660 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है | आचार संहिता से आज तक दिनांक तक विगत 15 दिवस की अवधि में जिला अलीराजपुर, धार एवं झाबुआ द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है ।• मतदाताओं को प्रभावित करने में प्रयुक्त बहुमूल्य धातुयें, नगद राशि, मुफ्त में उपहार, के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्यवाही की जा रही है, और इसे प्रभावी बनाने हेतु जोन की सभी विधानसभाओ में FST का गठन किया गया है | इस टीम द्वारा 145170 रुपए की नगदी जब्त की है ।• अपराधियों के विरुद्ध जारी विभिन्न वारंट जैसे स्थाई वारंट, फरारी वारंटी, गिरफ्तारी वारंट आदि की तामीली भी जोनल पुलिस द्वारा की जा रही है । ऐसे अपराधी जो अपराध करके अन्य राज्यों या जिलों में भाग गए हैं उनकी सूची संबंधित राज्यों और जिलों के साथ साझा की गई है, वारंट तामीली हेतु पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन किए जा रहे हैं । इंदौर ग्रामीण जोन में आचारसंहिता की अवधि के दौरान जिलों द्वारा 1944 गिरफ्तारी वारंट एवं 340 स्थाई वारंटों की तामीली कराई गई है ।पुलिस महानिरीक्षक अनुराग द्वारा प्रभावी पुलिसिंग एवं शांति पूर्ण लोकसभा चुनाव सम्पादन हेतु जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को निरंतर निर्देशित किया जा रहा है | Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चंद घंटों में सिमरोल पुलिस ने लूट का किया खुलासा. महंगे शौक पूरा करने के लिए की लूट…. क्रोनोलॉजी तो समझिए!