इंदौर। प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ। मध्य प्रदेश के भोपाल में मंत्री पुत्र का कैफे संचालक के साथ मारपीट का मामला शांत नहीं हो पाया था , कि इंदौर में भी एक ऐसा ही घटना सामने आई है। जहां विधायक समर्थक ने कैफे संचालक की बल्ले से बुरी तरह से पिटाई कर दी।  हैरानी वाली बात तो यह है कि जब यह पूरा घटनाक्रम हो रहा था, उस दौरान पुलिस मूकदर्शक बन खड़ी हुई थी। मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। जहां विधायक समर्थक ने एक कैफे संचालक की बल्ले से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस मूकदर्शक बन खड़ी हुई नजर आ रही है। वीडियो में पुलिस के सामने विधायक समर्थक कैफे संचालक की बल्ले से पिटाई कर रहा है। लेकिन पुलिस विधायक समर्थक को पकड़ने की जगह कैफे संचालक को ही पकड़कर थाने ले आई।  इसके बाद मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच करने की बात कही।

इंदौर के भवर कुआ मामल…



इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित एलआईजी चौराहे पर बीते रविवार की देर रात युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती पर कमेंट करने को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इस दौरान एक युवक की लात-घूंसे से पिटाई कर दी गई।   प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बाइक सवार युवक ने कार में सवार युवती को कमेंट किया था। इसके बाद कार सवार युवक ने बाइक सवार को ओवरटेक कर एलआईजी चौराहे पर रोका और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में फिलहाल दोनों ही पक्षों में से किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच करने की बात पुलिस कहती नजर आ रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading