नगर के मध्य स्थित श्री हंसदास मठ में प्रतिवर्षानुसार इस बार भी विश्व ब्राह्मण समाज संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष पं योगेंद्र महंत एवं प्रदेश संयोजक पं पवन शर्मा द्वारा फाग उत्सव आयोजित किया गया। मातृशक्ति एवं युवाओं द्वारा फागोत्सव धुमधाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दोरान सभी ने इस बार फागोत्सव में फूलों से होली खेली। ख्यात मॉडल एवं श्री परशुराम युवा सेना विधानसभा अध्यक्ष कुणाल पंचोली अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए एवं उन्होंने बताया कि महामंडलेश्वर हंस पीठाधीश्वर रामचरणदास जी महाराज के सानिध्य में संत महात्मा शामिल हुए। आयोजन में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्पमित्र भार्गव, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। फाग उत्सव में कृष्ण भक्ति के भजन कर महिलाओं एक दुसरे को फुलो की वर्षा कर भक्तिमय का वातारण बन गया। सभी गन्नु महाराज द्वारा गाए हुए भजनो में मगन रहे। साथ ही उत्सव कें पुर्व श्री कृष्ण लडडू गोपाल की प्रतिमा पर विषेष श्रंगार भी किया। इस अवसर पर ऋषभ शुक्ला, तुषार व्यास, नितेश पंडित, अमन त्रिवेदी, सुजल शर्मा, राहुल पिपले, अरिहंत जैन, नितेश वर्मा, हर्ष वर्मा, आयुष रातले सहित अनेक ने फाग उत्सव में भाग लिया। आभार पं अनंत महंत ने माना। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक बार इंदौर फिर हुआ शर्मसार, छात्रा वा युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई की…. इस कार्रवाई में पुलिस पर भी कई सवाल..?? भोपाल मंत्री पुत्र का मामला शांत हुआ नहीं की, इंदौर में भी एक मामल सामने आया..
You must be logged in to post a comment.