इंदौर। प्रदीप चौधरी। अंकुल प्रताप सिंह। पुलिस क्यों नहीं करती किराएदारों की जांच मकान मालिक के द्वारा नहीं दी जाती जानकारी तो क्या कि कोई कार्यवाही, क्यू नही की जाती पुलिस द्वारा कार्यवाही, शुरुआत में तो करती हैं बड़ी बड़ी बात पुलिस का रवैया भी वही जब साँप निकल जाये तो फिर लाठी पीटना । क्या यही सुधार हुआ है कमिश्नरी लागू होने के बाद । ये ही सब सपने बताये थे जानता को। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार परदेशी पुरा थाना लागा राहा ख़बर को दबाने में…!!! पूर्व में भी कपिल चौहान के खिलाफ़ भवरकुआ थाने पर एफआईआर दर्ज है,,, लड़की के द्वारा…. पुलिस क्यों नहीं करती किराएदारों की जांच, मकान मालिक के द्वारा नहीं भरे जाते सूचना पत्र। शुक्रवार रात्रि की घटना को दबाने में लगी रही पुलिस क्यू….?इतनी बड़ी ख़बर हो गई शहर में पर ना किसी अखबार में ना चैनल में खबर की जानकारी..!यहां तक की पुलिस के DSR में भी नही जिक्र किया मामले को दबाना चाहती थीं परदेसीपूरा पुलिस ..!सूत्रों की माने तो पुलिस लगी रही लीपा पोती करने में…?पिछले ही दिनों पुलिस ने 7 करोड़ से ऊपर की ब्राउन शुगर बरामद की थी इस खबर से बड़ी खबर छात्रा के साथ हुई घिनौनी हरकत थी, पर उसे कहीं दर्शाया नहीं गया। सिर्फ अपनी ववाहि लूटने के लिये सब बता दिया। सूत्रों की माने तो एसीपी को नहीं दी गई थी सूचना…! पुलिस भी खेलने लगी है खेल मैं ही राजा, मैं ही मंत्री, मैं ही जज….यह कोई पहली बार पुलिस का आरोप नहीं लगे हैं पुलिस अगर अपनी कार्यवाही जिम्मेदारी के साथ करें तो शायद इस प्रकार के दाग न लगे। नही तो फिर शर्मसार हो जाता शहर।छात्रा की जान भी जा सकती थी, पर पुलिस ने उस वक्त कार्यवाही करना उचित नहीं समझा ऐसी क्या वजह थी…?छात्रों के माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ने के लिए पुलिस के भरोसे ही भेजते हैं , की पुलिस हर प्रकार की सहायता करेगी। इंदौर शहर के क्षेत्र में किराएदार और नौकर की जानकारी पुलिस थानों में नहीं दी जाती और ना ही पुलिस के द्वारा कोई पहल की जाती है । जानकारी निकालने के लिए जब कोई बड़ी घटना होती है तब पुलिस एक्टिव नजर आती है। बाकी ढिढोरा पिटती है। इंदौर शहर क्राइम में भी धीरे धीरे नंबर वन होता जा रहा,,, आए दिन अश्लील हरकत, रेप, छेड़छाड़, मारपीट जैसी कई घटनाएं घटती जा रही है। जिस पर किसी प्रकार का अंकुश नजर नहीं आ रहा पुलिस का। महिलाओं के साथ अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा। माता पिता अपने बच्चों को इंदौर शहर में शिक्षा के लिए भेजते हैं, इंदौर शहर शायद हमारे बच्चों के लिए बेहद सुरक्षित शहर है, पर पहले तो सड़कों में, राह चलते या अन्य तरह की घटनाएं होती थी पर यह घटना थोड़ी सी अलग है। अलग इसलिए है कि जहां निवास करती थी छात्रा किराए के रूम में वही मकान मालिक के द्वारा छात्रा और उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर नचाया गया और साथ ही साथ पिटाई भी की गई। छात्र सीधी जिले की है ,(17 वर्षीय) इंदौर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इंदौर में छात्र के साथ हैवानियत की सारी हदें पार…छात्र और युवक को निर्वस्त्र कर नचाया, श्वान के पट्टे से पीटाई की गई। छात्र और युवक को निर्वस्त्र कर नचाया, श्वान के पट्टे से पीटाई की गई। किया पास में कोई घर नही था किया लडक़ी की आवाज नही आई होगी।पदेशीपुरा पुलिस ने नंदानगर से मकान मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर, आरोपियों पर पाॅक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और मारपीट का प्रकरण दर्ज करा। मध्य प्रदेश के सीधी जिले की (17 वर्षीय) छात्रा इंदौर में किराए के मकान में रहती थी जिसकी जानकारी मकान मालिक के द्वारा थाने पर नहीं दी गई है..! .!!! ऐसे कई मकान मालिक हैं जो पुलिस को सूचना नही देते किराएदरों की मकान के टैक्स बचाने के लिए कही मकान कमर्शियल में न आ जाए। जहा परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मकान मालिक की हैवानियत का शिकार हुई छात्रा वा युवक। नशे की हालत में धुत आरोपी ने छात्रा और उसके दोस्त को निर्वस्त्र किया फिर जबरन फिल्मी गानों पर डांस करवाया वा आरोपी कपिल चौहान ने दोनों की श्वान के पट्टे से पिटाई भी की । कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कपिल चौहान और उसके नाबालिक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बाप बेटे पर पाॅक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर दी। घटना इंदौर शहर के नंदानगर की है। जहां पर सीधी जिले की 17 वर्षीय छात्रा इंदौर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले ही पढ़ाई पूरी होने पर वह घर जाने की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार को उसने पीथमपुर में रहने वाले दोस्त से बात की और कहा कि रूम पर रखा चावल, अनाज ले जाएंशाम करीब चार बजे छात्रा का दोस्त नंदानगर स्थित रूम पर आ गया था। रात को दोनों खाना खाकर बात कर ही रहे थे कि करीब 11:00 बजे मकान मालिक कपिल चौहान आया और वह जबरदस्ती छात्रा के रूम में घुसा कर मारपीट करने लगा। दोनों को निर्वस्त्र किया और मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाए। आरोपी अपने साथ लाई हुई बीयर पीने लगा और छात्रा व युवक से डांस करवाया कपिल ने बेटे (नाबालिग) को भी बुलाया और श्वान के पट्टे से पिटाई की। छात्रा ने बताया की… सीढ़ियों से धक्का दिया और अश्लील हरकत की आरोपित ने दोनों का वीडियो भी बना है । करीब पांच घंटे तक प्रताड़ित होने के बाद छात्रा ने जान बचकर भागने की कोशिश की तो पहली मंजिल पर जाकर आवाज लगाने लगी तभी कपिल का बेटा पीछे से आया और धक्का देकर गिरा दिया। कपिल ने भी उसको पकड़ा और अश्लील हरकत की।। राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी इंदौर वही एडिशनल डीसीपी ने बतया की उस मकान मालिक के द्वारा छात्रा के साथ कपड़े उतारने, छेड़छाड़ करने की हरकतें की गई थीं , साथी मकान मालिक के बेटे ने छात्रा और उसके मित्र के साथ मारपीट भी की थी, वहीं इस मामले में परदेशीपुरा पुलिस नाबालिक छात्रा की शिकायत पर मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, वही उसके नाबालिक बेटे को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है, जिन पर पुलिस के द्वारा विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अरे, इन्हें तो अभी से नानी याद आने लगी!! धूमधाम से मनाया गया श्री हंसदास मठ पर फाग उत्सव