दिल्ली। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के बाद, US ने दी अपनी प्रतिक्रिया, और कहा- “निष्पक्ष और पारदर्शी हो न्याय”…. जांच. View this post on Instagram शराब घोटाले में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के बाद अब अमेरिका ने भी ऐतराज़ जताते हुए कहा है की “वह भारत के प्रमुख विपक्षी नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी पर नजर रखे हुए हैं”….अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि “हम भारत की प्रमुख विपक्षी शख्सियत केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट्स पर नजर बनाए हुए और देश में निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं”, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि “हम मुख्यमंत्री केजरीवाल के निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं”। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के बयान के बाद भारत ने जर्मनी के राजदूत को तलब कर कड़ी नाराजगी भी जताई थी । इस घटनाक्रम के बाद ही अमेरिका ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हम भ्रष्टन के, भ्रष्ट हमारे सहारे कांग्रेस करेगी करिश्मा या चलेगा मोदी मैजिक