इंदौर – आमिर खान। ….. पुलिस थाना सराफा पर फरियादिया निवासी थाना मल्हारगंज द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिनांक 12.03.24 को शाम करीबन 07.00 बजे अपनी बहन के साथ एक्टिवा से थाना सराफा क्षेत्र से अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में रुकी तो एक व्यक्ति ने पीछे से आकर मेरी कमर पर जोर से इंजेक्शन चुभाया में जोर से चिल्लाई तो उक्त व्यक्ति इंजेक्शन छोड कर भाग गया था तथा फरियादिया ने बताया था कि इंदिरा नगर में रहने वाला एक व्यक्ति मुझे दिसंबर 2023 से मेरा पीछा कर मुझे परेशान कर धमकी देता है कि मुझसे बात नही करोगी तो जान से खत्म कर दूंगा। रिपोर्ट पर से थाना सराफा पर अपराध धारा 354 (घ)/324/506 भादवि का पंजीबद्ध किया गया एवं विवेचना के दौरान धारा 307,328, 102-बी भादवि बढाई गई । घटना के बाद पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका हैं। प्रकरण में अन्य दो फरार आरोपी में से एक आरोपी को दिनांक 21.03.2024 को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया एवं शेष एक फरार आरोपी आज दिनांक 22.03.2024 को माननीय न्यायालय में हाजिर हुआ जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों का पी.आर. लिया गया इनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया एवं बदले में 5000/- रूपये मिलना बताया है। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संचालनालय भोपाल से 423 निकायो की सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग जारी,13वी बार नगरपरिषद सिरमौर रीवा संभाग में प्रथम। संयुक्त किसान मोर्चा ने आरएसएस को लिया निशाने पर