इंदौर। प्रदीप चौधरी। ‘यूपी में का बा’ गाकर फेमस हुईं बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के चुनावी राजनीति में उतरने की अटकलें हैं। चर्चा यह भी है कि कांग्रेस उन्हें भोजपुरी के ही सुपरस्टार मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ाने जा रही है। कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद अब खुद नेहा सिंह राठौर ने ऐसे संकेत दिए हैं जिससे दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट पर अब दो भोजपुरी कलाकारों के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है। मनोज तिवारी इस सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं और भाजपा ने उन्हें तीसरी बार टिकट दिया है। वह दिल्ली एकमात्र ऐसे सांसद हैं जिनपर भाजपा ने एक बार फिर दांव लगाया है। अन्य सभी छह सांसदों के लि काट दिए गए हैं।नेहा सिंह राठौर ने मनोज तिवारी के खिलाफ उतारे जाने की चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन्हें खारिज नहीं किया, बल्कि कई ऐसी बातें कहीं जिन्हें उनकी संभावित उम्मीदवारी का संकेत माना जा रहा है। मुझे नहीं पता कि कांग्रेस की तरफ से मुझे टिकट मिलेगा या नहीं, ना मैं इसको लेकर बहुत हहुआई (व्याकुल) हुई हूं। मुझे मीडिया से ही पता चला है कि कांग्रेस से टिकट मिल रहा है मनोज तिवारी के खिलाफ। मुझे अच्छा अच्छा लग रहा है। सकारात्मक वजहों से चर्चा में हूं। अच्छा लग रहा है।मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मेरे लिए विचार किया जा रहा है। मैं जहां से आती हूं, मैं साधारण किसान परिवार से आती हूं, गांव देहात की लड़की हूं। बिहार के एक छोटे से गांव की लड़की हूं। मेरे बारे में यदि कोई पार्टी विचार कर रही है तो यही मेरे लिए बड़ी बात है कि मुझे उस योग्य समझा जा रहा है। कोई भी पार्टी यदि मेरे बारे में ऐसा विचार करती है तो मैं जरूर विचार करूंगी कि क्या आगे किया जा सकता है। जो बात मैं गीत के माध्यम से अब तक कहती आ रही हूं मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, महिलाओं की बात, मौका मिला तो वह बात हम संसद से भी कहना पसंद करेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर शहर के ढेरों इलाकों में रहेंगा जल संकट. फस्ट सेकण्ड फेज के पंप हुए बंद…। कुख्यात बदमाश नितिन उर्फ अप्पी ठाकुर की जमानत माननीय न्यायालय ने की निरस्त की…