इंदौर थाना छत्रीपुरा स्थित संजीवनी बालमित्र केंद्र पर वार्षिक कार्यक्रम बाल- संवाद का आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम में केंद्र पर अध्यनरत बच्चे, अतिथि, शिक्षक केंद्र के पूर्व छात्र एवं समाज के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया। View this post on Instagram सहायक पुलिस आयुक्त सराफा हेमंत चौहान एवं थाना प्रभारी छत्रीपुरा अजय राजोरिया, केंद्र संचालक प्रधान आरक्षक संजय राठौर ने कार्यक्रम में पधारे गणमान्य वरिष्ठ जनों का सम्मान किया ।केंद्र पर बच्चों ने जिज्ञासा वश (ACP)एसीपी हेमंत चौहान एवं थाना प्रभारी अजय राजोरिया से सवाल पूछे बच्चों ने डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, शिक्षक, और फौजी बनने के लिए आगे किस तरह की पढ़ाई करनी पड़ेगी, नन्हे बच्चों ने बड़े ही निर्मल भाव से निर्भीक होकर पुलिस अधिकारियों से सवाल किये, एसीपी हेमंत चौहान एवं थाना प्रभारी अजय राजोरिया ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को संतुष्टि पूर्वक शांत किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर शहर में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमार कार्यवाई जनेह थाना प्रभारी के सक्रियता के चलते अवैध गांजा की खेती करते दो लोगो पर की गई कार्यवाही।
You must be logged in to post a comment.