इंदौर। प्रदीप चौधरी। तेज अलार्म बजा तो भागे बदमाश,तीन थानो की सीमा इलाके में वारदात की कोशिश… इंदौर के कनाड़िया रोड़ पर एक अलग तरीके की चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने टेंट लगाकर ताले काटने की कोशिश की। हालाकिं दुकान में लगे अलार्म बजने के चलते बदमाश मौके से भाग गए। जिसमें दुकानदार को अलर्ट का मैसेज भी पहुंचा गया था । इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी जब्त कर दुकानदार से शिकायती आवेदन लिया है।कनाड़िया मेनरोड़ के सविंद नगर के तेजस जयसवाल की कुबेर ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। रात करीब साढ़े तीन बजे के लगभग दो बदमाश यहां पहुंचे ओर टेंट लगाकर दुकान में वारदात का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने कटर से ताले तोड़े लेकर अंदर का लॉक हिलने के चलते दुकान के अंदर अलार्म बजा। इस दौरान बदमाश वहां से भाग गए।वारदात कि जगह पर तीन थानो की लगती है सीमातिलकनगर,पलासिया ओर कनाड़िया इलाके के थाने की सीमा लगती है। मामले में पलासिया पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस ने यहां फुटेज के साथ व्यापारी को आवेदन देने की बात कही है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की बात कर रही है।बड़े अफसरों ने बड़े अपराधों को लेकर लगाई रोकथामपिछले दिनों लदंन विला में डकैती की वारदात हुई। जिसमें फुटेज वायरल होने के चलते पुलिस की काफी किरकिरी हुई। सूत्रों की माने तो अफसरों ने अब बड़ी घटनाओं को छिपाने ओर सीसीटीवी के लिये डीवीआर मौके पर जब्त करने की बात कही है। मामले में साफ तौर पर कहां गया है कि वायरल होने पर बीट के अफसर या पुलिसकर्मियों की जवाबदारी रहेगी। इस मामले में पिछले कुछ दिनों से थाने में बड़े अपराध के मामले सामने नही आ पा रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आरोपी सोमल की जमानत हुई निरस्त लंदन विला लूट का आरोपी. पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम के आये सकारात्मक परिणाम