जागरूक नागरिक की सहायता से शातिर चोर चंद घंटों में पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में आये।इंदौर कमिश्नरेट में चोरी एवं नकबजनी, लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु इनमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता व्दारा दिए गए हैंइसी अनुक्रम में अन्नपूर्णा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए क्रांति कृपलानी नगर हुई चोरी की घटना का अपराध दर्ज होने के मात्र 03 घण्टे में खुलासा करने के साथ ही शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है*विदित हो कि क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण व सुरक्षित माहौल के लिए दिनांक 03.03.2024 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशन में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें उस दिन सम्मिलित हुए व्यक्तियों में से एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी अन्नपूर्णा निरीक्षक संजू काम्बले को फोन कर गोपनीय सूचना दी कि, क्रांति क्रपलानी नगर में जो चोरी की घटना हुई है वो लक्की नाम के व्यक्ति ने की है तथा उसके संबंध में जानकारी दी।*पुलिस द्वारा घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम *लक्की उर्फ लखन सिंधी उम्र 35 साल निवासी क्रांति क्रपलानी नगर इन्दौर* का होना बताया जिसको चैक करते उसके पास सोने चांदी के आभूषण मिलेजिनके बारे में पूछताछ करते आरोपी लक्की ने क्रांति क्रपलानी नगर में अपने पडोसी के घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। विशेष सुचना जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत में हो सकेगा यातायात नियम उल्लंघन के लम्बित ई-नोटिसों का निराकरण।यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा 12,000 नोटिस ऐसे वाहन स्वामियों के जारी किए है,जिनके पूर्व में यातायात नियमों के उल्लंघन के ई-चालान बने है। दिनांक 09 मार्च 2024, शनिवार को जिला कोर्ट में लगने वाली नेशनल लोक अदालत में लंबित ई-नोटिसों का निराकरण किया जावेगा। अतः वाहन स्वामी प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक नेशनल लोक अदालत में आकर अपने पूर्व में लंबित ई-नोटिसों का निराकरण अवश्य करवाएं।स्थान :- जिला कोर्ट, इन्दौर में यातायात पुलिस नेशनल लोक अदालत कैम्प,समय :- प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टेंट लगाकर ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाने की कोशिश, पर नही मिली सफलता. रहमत, बरकत और फज़ीलत का महीना है रमज़ान-दूसरी हिजरी में हुई थी शुरूआत