भोपाल करनी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनुरागप्रताप सिंह राघव मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किये हैं जिनमें क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व नहीं होने से प्रदेशभर में क्षत्रिय महासभा से लेकर करनी सेना तक में आक्रोश देखा जा रहा है । राजनीति में राजपूतों के साथ हो रहे इसी अन्याय को लेकर करनी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनुरागप्रताप सिंह राघव ने कड़े शब्दों में भाजपा में लगातार हो रही ठाकुरों की अनदेखी को निन्दाजनक बताया है, राघव सहित प्रदेशभर के करनी सैनिकों ने इसे लेकर भाजपा आलाकमान को भी अवगत करा दिया है, गौरतलब है कि प्रदेश की दर्जन भर से ज्यादा संसदीय सीटों पर राजपूत क्षत्रिय समाज का अच्छा खासा वर्चस्व है ऐसे टिकट वितरण में राजपूत-क्षत्रियों की घटती संख्या को लेकर करनी सेना आर या पार की रूपरेखा भी तैयार कर रही है । वहीं, इंदौर सहित अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान होना फिलहाल शेष है ऐसे में इंदौर लोकसभा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लाखों की संख्या में ठाकुर समाज का बड़ा वोट बैंक है जिसे नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता । ऐसी परिस्थिति में करनी सैनिक रुको और देखो की रणनीति बना रहे हैं और यदि ये अनदेखी जारी रही तो प्रदेश में इसे लेकर राजपूत क्षत्रिय समाज के नेता सड़कों पर भी उतरने का मन बना रहे हैं । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस कमिश्नर इंदौर की अगुवाई में नगरीय एवं यातायात पुलिस ने किया आमजन से सीधा जनसंवाद समस्त थाना क्षेत्रों में किया गया पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद निकली विशाल शोभायात्रा हजारों शिव भक्त हुए शामिल