इंदौर। पुलिस जन संवाद। आमजन में सुरक्षा का भाव एवं विश्वास उत्पन्न करने, गुंडे, बदमाशों व असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर व लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र के सभी थानों में आज दिनांक 03 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक “पुलिस जनसंवाद” आयोजित किया किया गया जिसमें थाना क्षेत्र के आम नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। View this post on Instagram इंदौर ट्रैफिक DCP मनीष अग्रवाल . जूनी इन्दौर थाना जन संवाद. View this post on Instagram नन्हे बालक के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति. “पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा थाना भंवरकुआं क्षेत्र में मंगलमूर्ति नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में आयोजित “पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम से की गई। जिसमें पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित नागरिकों से परिचर्चा कर बताया कि, ये जनसंवाद नही, बल्कि जन सुरक्षा का शंखनाद है। गुंडे, बदमाशों व असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर हो और आमजन में सुरक्षा का भाव एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े इसी उद्देश्य को लेकर ये आप लोगों से सीधा जनसंवाद किया जा रहा है। आप सभी पुलिस को अपना साथी समझ अपनी समस्याएं व सुझाव हमें बताइएं, हम उन पर हरसंभव कार्यवाही करने का प्रयास करेंगें। View this post on Instagram इंदौर नगरीय क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत 36 विभिन्न स्थानों पर आज “पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन संबंधित क्षेत्र के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी आदि की उपस्थिति में किया गया जिसमें लगभग 3500 से ज्यादा क्षेत्र के आम नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित गणमान्य नागरिकों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण पर चर्चा एवं समाधान, जनता की पुलिस से अपेक्षा पर चर्चा व समाधान, सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा एवं निराकरण का रोडमैप, जनता से सुरक्षा संबंधी व बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सुझाव प्राप्त किये गये तथा पुलिस कार्यप्रणाली से जनता को अवगत कराया गया। “पुलिस जनसंवाद” के माध्यम से समस्याओं तथा सुझाव पर क्या कार्यवाही प्रस्तावित है, इसकी जानकारी भी उपस्थित हुये गणमान्य नागरिकों को दी गई। वही यातायात पुलिस ने भी वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में नन्हे यातायात प्रबंधन मित्र आदित्य तिवारी ने यातायात नियमों के पालन की कविता सेफ्टी अपना लो मेरे यार सुना कर सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की सभी ने आदित्य तिवारी को सराहा। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आदित्य तिवारी व उनके माता-पिता को सम्मानित कियाकपड़ा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष ने राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की बात कही साथ ही कहा कि बाहर से आने वाले वाहनों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था हो जाएगी तो काफी राहत रही मिलेगी।जवाहर मार्ग से यशोदा माता मंदिर, खजूरी बाजार में यातायात व्यवस्था हेतु अधिक जवान लगाने का सुझाव दिया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अरविंद कुमार तिवारी ने सुभाष मार्ग पार्किंग व नवनिर्मित कृष्णपुरा छत्री पार्किंग में व्यापारियों व ग्राहकों के वाहन पार्क करने के लिए जल्द व्यवस्था की बात कही। ज्योति टॉकीज के मालिक श्री आदर्श यादव ने सड़कों पर अवैध पार्किंग, जेल रोड पर पार्किंग की समस्या के सुझाव देते हुए कहा है कि जिन बिल्डिंग्स में तलघरों में पार्किंग ना करते हुए गोदाम बनाए हैं उन पर कार्यवाही हो तो राहत मिलेगी। एडिशनल सीपी ट्रैफिक ने सड़कों पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिएअतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी के सहयोग से इंदौर यातायात में बेहतर बनेगा। आज के संवाद कार्यक्रम में आपके द्वारा दिए गए सुझाव यातायात व्यवस्था में अहम योगदान देंगे। आप अपने सुझाव आवेदन के साथ पृथक से भी यातायात कार्यालय में भेज सकते हैं। कार्यक्रम में आए जिम्मेदार नागरिकों को यातायात प्रबंधन मित्र के रूप में रजिस्ट्रेशन किया गया जो यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने में अपना सहयोग देंगे। इस दौरान यातायात जागरूकता प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच एवं थाना तिलक नगर ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 7 किलो गांजा औऱ 01 दोपहिया वाहन जब्त भाजपा ने की ठाकुरों की अनदेखी, करनी सेना भड़की
You must be logged in to post a comment.