✍️ राजेश उषा शर्मा इस दुर्लभ , अद्भुत, अनमोल और बेशकीमती इंसान का मोल और ईश्वरीय श्रेष्ठ रचित इस खूबसूरत देह का महत्व बहुत कम लोग ही जानते है,,,,विजेता (विनर) कोई अनोखा काम नहीं करते बल्कि हर काम को अनोखे ढंग से ही करते हैं और जो भी भीड़ से जुदा होकर सोचते हैं, भीड़ से जुदा योजना बनाते हैं, भीड़ से अलग साहस दिखाते और अपने कर्म करते हैं ,वही अपनी शैली और अंदाज से इतिहास रचते हैं,,, हम एक ऐसे ही विशेष किरदार का ही जिक्र करने जा रहे हैं जो शायद अलग और अद्भुत मिट्टी से ही बनी है,,,इना में बचपन से ही कुछ अलग, कुछ विशेष, कुछ औरों से ज्यादा करने की जिद और जज़्बा था,,, और ईश्वर भी उन लोगों का ही साथ देते है, आशीर्वाद बरसाते हैं जो वाकई इस खूबसूरत देह के महत्व को जानकर परिवार, समाज और देश के लिए कुछ अद्भुत करना चाहते है,,,अपने सपनों को बुनकर , विजन , बड़ी सोच, पॉजिटिव सोच, खूबियों ,अटूट साहस,अटूट हिम्मत और अटूट जुनून के साथ सतत बढ़ने का नाम ही इना है,,,, विवाह के पश्चात जब इना आज से २५ वर्ष पूर्व दुबई गई थी तो जिंदगी का सफर कांटों भरा था, बेहद मुश्किल था,,, दुबई की फ्लैट के छत पर रातें गुजारी, अकल्पनीय हालातों का डटकर सामना किया और उनके फौलादी इरादें और चट्टानी साहस के आगे तमाम परेशानी, और हालात पस्त हुए और इना दिन ब दिन आगे बढ़ती रही, क्रिएटिव कार्य, मोटिवेशन कार्य, इवेंट्स में सफल होती चली,,, हर अवसर को लपकर उसे सफल बनाना शायद इना की फितरत थी जो उन्हे सपनों के नजदीक ले जा रही थी,, हाल ही में जनवरी में अंतर्राष्ट्रीय मिसेज इंडिया दुबई का असाधारण खिताब इना ने जीता जो कि अत्यंत ही काबिले तारीफ है,,, कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं, बॉलीवुड हस्तियां भी इना के साथ मिलकर नारी उत्थान के लिए कुछ करना चाहती है,,, इना चूंकि भारतीय हैं तो भारतीय महिलाओं के उत्थान, उनकी प्रगति के बहुत कुछ करना चाहती है,,,दुबई और इंडिया को एक खास मिशन के तहत और भी नजदीक लाना चाहती है,,, जिससे भारतीय मजबूर और गरीब वर्ग के बच्चे शिक्षित हो लाभान्वित हों,,,निसंदेह एक सफल मां, बेटी, पत्नी, एक सफल महिला का किरदार इतना आसान नहीं था लेकिन इना ने ये सच कर डाला,,, इना नारी शक्ति की बेहतरीन और लाजवाब मिसाल है,,,आज की युवा ब्रिगेड, महिलाओं के लिए एक यूनिवर्सिटी है एक आर्दश है,,,जहां से बहुत कुछ सीखा और पाया जा सकता है,,, नारी दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, इंदौर ने ऐसी शक्ससियत को नारी सम्मान २०२४ अवार्ड से अलंकृत किया,,, ऐसी अद्भुत और अनमोल शख्सियत को मेरा सैल्यूट है, सलाम है, संपूर्ण नारी जगत को महिला दिवस की दिली शुभकामनाएं और अभिनंदन,,,,💐💐 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किसान सभा का 5वां राज्य सम्मेलन कल से सूरजपुर में : विजू, अवधेश, बादल पहुंचे ; हर गांव और हर किसान को संगठन से जोड़ने की बनाई जाएगी योजना BJP की पहली लिस्ट: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से टिकट