इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनके कारोबार में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैंइसी अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना द्वारिकापुरी द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेचने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिलीं है थाना द्वारकापुरी क्षेत्र अंतर्गत विदुर नगर में संदिग्धो एवं अपराधी की चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें रोक कर पूछताछ किए जाने पर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना नाम 1.इमरान मुल्तानी उम्र 34 वर्ष निवासी कोयला वाकल पंडरीनाथ एवं 2. मोहम्मद सोहेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी चंदन नगर का होना बताया जिन के हाथों में लिए थेलियों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ जो कीमति करीब ₹200000/- का होना पाया गया आरोपियों के विरुद्ध धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं गिरफ्तार हुए आरोपी में मोहम्मद सोहेल का पुलिस रिकार्ड प्राप्त किया जा रहा है एवं ब्राउन शुगर प्राप्त करने के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली में बनाया प्लान औऱ महाराष्ट्र में कराया मर्डर पढ़िए कैसे एक बेवफा पत्नी ने पति को उतरा मौत के घाट इंदौर वार्ड क्र. 44 की बीजेपी से पार्षद निशा देवलिया का निर्वाचन हुआ शून्य घोषित. नंदिनी पिंटू मिश्रा विजयी घोषित हुई…