इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ। इंदौर शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए फरार आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही। पुलिस की सराहनीय कार्यवाही लगातार जारी,जल्द होगा शहर अपराध मुक्त..! सोशल मिडिया के द्वारा चाकू लहरा कर दहशत फैलाने के उद्देश्य से वीडियो किया था वायरल। View this post on Instagram इसी कड़ी में मारपीट, सोशल मिडिया के माध्यम से दहशत फैलाने जैसे अपराध में फरार आरोपीयो पर लगातर कार्यवाही की जा रही। क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अपराध में शामिल अपराधियों की तलाश कर कार्यवाही कर रहीं। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी (1).जयराज पिता अनिल कदम उम्र 23 साल नि. सूर्यदेव नगर इंदौर जो थाना द्वारकापुरी के मारपीट,अवैध वसूली के अपराध में फरार चल रहा था एवं फरारी के दौरान ही आरोपी ने सोशल मिडिया पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से चाकू लहराकर वीडियो बनाया और वायरल किया था, आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी पर कई अपराध घटित करने पर अपराध धारा 327, 323, 294, 506, 34 भादवि. का कायम किया गया था। जिस पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना द्वारकापुरी किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डंका बजते-बजते फटने की गारंटी राम राज्य बा और का बा!(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)