इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ। अवैध कारोबारियों पर कलेक्टर सिंह की सख्ती.इंदौर मेन रोड ग्राम धरावरा देपालपुर में संचालित अवैध बायोडीजल पंप पर मंगलवार की देर रात को खाद्य विभाग के जिला आपूर्ति नियंत्रक एम एल मारू , सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रदीप जैन एवं दल द्वारा साम्राज्य बायोडीजल नामक पंप पर एक अवैध डिस्पेंसिंग यूनिट के माध्यम से बड़े वाहन के ईंधन टैंक में बायोडीजल डाले जाते पकड़ा। कलेक्टर सिंह के निर्देश पर लगाते कार्यवाही जारी है। कार्यवाही के दौरान पंप पर एक छोटा डीजल टैंकर MP 09 2567 खड़ा पाया जिसमे 90 लीटर बायोडीजल संग्रहित पाया गया एवं पंप पर बने एक अंडरग्राउंड टैंक 20,000 लीटर की क्षमता वाले स्थापित पाया जिसकी जांच में लगभग 1842 लीटर बायोडीजल अंडरग्राउंड टैंक में पाया । मौका आरोपी अर्जुन सिंग (टैंकर ड्राइवर) उपस्थित उनके द्वारा उक्त अवैध व्यापार पंप मालिक शुभम भानपुरकर निवासी रेती मंडी इंदौर के आदेश अनुसार किया जाता है। मौके से उक्त टैंकर वहान एवं कुल 1932 लीटर बायोडीजल को जब्त किया जिसमें से 300 लीटर बायोडीजल डेड स्टॉक को अंडरग्राउंड टैंक में सील किया जाकर परिसर को एवं डिस्पेंसिंग यूनिट सील किये एवं वहान में मय बायोडीजल के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप को सुपुर्दगी में दिया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर रेलवे स्टेशन की पहली झलक “मौसम बदले, बदले कई राजनीति चेहरे”