आम आदमी पार्टी ने कल सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी इलेक्ट्रोरल बांड पर दिए गए फैसले का स्वागत किया.विदित है की सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए इलेक्ट्रोरल बांड को असंवैधानिक देते हुए रोक लगा दी। तथा एसबीआई को 12 अप्रैल 2019 से अब तक खरीदे हुए ब्रांड्स का ब्योरा देने का आदेश दिया.भाजपा द्वारा लाई गई इलेक्ट्रोरल बांड्स स्कीम के तहत एस बी आई द्वारा साल में दो बार बांड्स बेचे जाते है। जिसे कोई भी खरीद कर राजनैतिक पार्टियों को दे सकता है तथा उसका रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किया जाता है ,इसी की आड़ में कतिपय उद्योगपति अपना हित साधने के लिए बेनामी इलेक्टोरल बांड्स खरीदकर एक विशेष राजनैतिक पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा देते है । आप प्रदेश प्रवक्ता हेमंत जोशी ने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए बताया की ईमानदार राजनैतिक पार्टी को समर्थन देने के लिए अगर कोई भी भाजपा के अतिरिक्त दूसरी पार्टियों को इलेक्ट्रोरल बांड्स के रूप आर्थिक मदद करे तो भाजपा सरकार उनको ईडी,सीबीआई और इनकम टैक्स जांच के नाम पर परेशान करती हैं , चुकी एसबीआई भी सरकार के अधीन है अतः भाजपा सरकार को तो सब विवरण मिल जाता हैं.भाजपा को सभी राजनैतिक दलों के सयुक्त चंदे से भी कई गुना ज्यादा चंदा आता है और कोई पारदर्शिता भी नहीं। सुप्रीम कोर्ट का यह ऐतिहासिक फैसला ईमानदार राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पूरे प्रदेश में गिद्ध सर्वे प्रारंभ. विदाई 17वीं लोकसभा की या संसदीय व्यवस्था की