इंदौर। अंकुल प्रताप सिंह ✍️ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रुप में राकेश गुप्ता ने संभाली इंदौर की कमान… राकेश गुप्ता 1999 बैच के (IPS)आइपीएस अधिकारी है और वर्ष 2013 में शहर में डीआइजी के पद पर भी रह चुके हैं। वही इंदौर शहर के तीसरे पुलिस आयुक्त हैं। इंदौर शहर में बढ़ते नशे के कारोबार और बेतरतीब चलते वाहनो की बड़ी समस्या बनी हुई है। यह राकेश गुप्ता के सामने सबसे बड़ी चुनौती भी है। जिससे निपटने के लिए नई तैयारी करनी होगी । इंदौर महानगर में एक से बढ़कर एक नई चुनौतियां सामने हैं सबसे बड़ा कारोबार है अगर इंदौर में तो वह है नशे का इस पर अंकुश लगाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी। पूर्व डीआईजी राकेश गुप्ता को इंदौर नए पुलिस कमिश्नर बनाया गया। इंदौर में सोमवार को पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया. पलसिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे जहां पर नवजात पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता का पूर्व कमिश्नर मकरंद देउस्कर द्वारा स्वागत कर कमिश्नर का प्रभार सौंपा गया . राकेश गुप्ता 1999 बेच के आईपीएस अधिकारी हैं और अभी ग्रामीण आईजी इंदौर थे. राकेश गुप्ता पहले भी इंदौर एसएसपी (SSP) साथ ही डीआईजी भी रह चुके. अपराध,नशे पर अंकुश प्राथमिकता, साथ ही कई बड़ी चुनौतियां.वहीं मिडिया से चर्चा में बताया कि ”कानून व्यवस्थ ठीक से चले, अपराधों अंकुश हो, यहीं पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी.” ”इंदौर अब आर्थिक महानगर के रूप में विकसित हो रहा है, इसलिए यहां की बड़ी समस्या ट्रैफिक भी है, इसे भी प्राथमिकता से व्यवस्थित किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी कहां की सही तरीके से चुनाव हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें, इसके लिए भी सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किया जाएंगा। इंदौर में परिवर्तन करेगी पुलिस वातावरण को लेकर..!(CP) सीपी राकेश गुप्ता ने बताया कि ”ऐसा वातावरण निर्मित किया जाएंगा जिससे लोगों को हो रहीं आसुविधा में सुधार हों और ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें। पुलिस नए नवाचारों और पुलिसिंग के माध्यम से भी एक अच्छा माहौल बनाएगी ताकि कानून व्यवस्था में सुधार आए। अब मुख्य रूप से यह भी देखना है कि क्या इंदौर की जनता की आशाओं पर नए पुलिस कमिश्नर खरे उतरेंगे या नहीं..! कमिश्नर के सामने कई नई बड़ी चुनौतियां हैं अपराध से लेकर नशे पर अंकुश लगाना सबसे बड़ी चुनौती। पुलिस के व्यवहार में सुधार लाना…! Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आडवाणी जिसके रत्न है, वह भारत किसका है? इंदौर लोकायुक्त संभाग टीम की बड़ी ट्रैप कार्यवाही. लाइनमैन को बीस हजार रिश्वत के साथ ट्रैप किया…