रामलला प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से महावर नगर भी होगा राममय इन्दौर ! अयोध्या में 22 जनवरी को हो रही रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर जहां भगवान श्रीराम के स्वागत में पूरा देश व प्रदेश उत्साह से सराबोर है, वहीं इन्दौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र की श्रमिक बस्ती महावर नगर में भी रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के इंतजार में जोश व उत्साह का माहौल है। यहां दो सो साल पुराने श्रीराम मंदिर पर स्थानीय रहवासियों के सहयोग से श्रीराम मंदिर व्यवस्थापक कमेटी के तत्वावधान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.उक्त जानकारी देते हुए श्रीराम मंदिर व्यवस्थापक कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल एवं श्री महावर कोली समाज (रजि.) वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने बताया कि भगवान श्रीराम मानव मात्र के आराध्य देव हैं, उनकी प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में हो रही है, इसी तारतम्य में महावर नगर, अन्नपूर्णा रोड़ स्थित श्रीराम मंदिर में महावर कोली समाज द्वारा पूरे जोश व उल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।इसकी शुरुआत आज शनिवार 20 जनवरी को स्थानीय दर्जनों महिलाओं ने मंदिर व्यवस्थापक कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल के मार्गदर्शन में श्रीराम मंदिर प्रांगण को गाय के गौहर में गंगाजल मिलाकर से लीपन किया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष टाटवाल एवं समाज अध्यक्ष महावर ने बताया कि महावर कोली समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में श्रीराम मंदिर पर सुबह से शाम तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, अभिषेक, भजन, पूजा – अर्चनाएं, प्रभातफेरी एवं महाआरती एवं प्रसादी वितरण की जाएगी. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध वसुली व लूट करने वाले दो बदमाशो पर की गई एनएसए की कार्यवाही MP पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज, भूपेंद्र सिंह और वीडी शर्मा पर चलेगा मानहानि का केस