रतलाम। रामकृष्ण सेलिया


******************************
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भापुसे) के निर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा तथा एसडीओपी सैलाना ईडला मौर्य के मार्गदर्शन मे सैलाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
********************************
घटना का विवरण:- थाना सैलाना क्षेत्रान्तर्गत थाने के गुण्डा लिस्टेट बदमाश संदीप जाट व उसके साथी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन गुर्जर के द्वारा आम जन मानस व फुटकर व्यापारियो को डरा धमका कर अवैध वसुली व गुण्डा गर्दी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी । आरोपीगणो द्वारा दिनांक-17.1.2024 को भी लूट व चाकू बाजी की घटना की है। आरोपी संदीप पिता बाबूलाल जाट उम्र 28 साल व हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता मांगीलाल गुर्जर उम्र 18 साल निवासीयान सकरावदा थाना सैलाना जिला रतलाम के विरुध्द कोई सभ्य नागरीक उसके भय के कारण सुचना नही कर पाते है यहां तक की इसके विरुद्ध न्यायालय मे गवाही देने से भी डरते है। इसके आंतक से क्षेत्र की जनता अपने आप को असुरक्षित महसुस करती है। कोई भी नागरिक उक्त आऱोपियों द्वारा सताये जाने पर शिकायत करता है तो वह स्वंय अथवा अपने गुंडे साथियों के द्वारा मारपीट कर नागरिको को डरा धमका देता है जिसके कारण शांती प्रिय लोग इसके आतंक से शिकायत करने मे गम्भीर रुप से भयभीत रहते है। इसी कारण आरोपीगण के विरुध कोई शिकायत नही करते है । अपने फैलाये इस आतंक के दम पर आरोपीगण मध्यम वर्गीय फुटकर व्यापारियों से अवैध वसुली करते है। तथा उसकी बात नही मानने पर व्यापारियों को उनके घर के सामने व बीच चौराहे पर ले जाकर मारते है। तथा अपना आतंक फैलाने के लिये उस मारपीट को सोशल मिडीया पर वायरल करते है, कि कोई और उसके सामने खड़ा न हो सके। आरोपीगण के आतंक से भयभीत कई आमजन व फुटकर व्यापारी तो अनावेदक के डर से सैलाना छोड़ कर जाने की तैयारी कर रहे है।
पुलिस द्वारा सतत निगरानी कर जन प्रतिनिधियो के माध्यम से आम जनता मे शांती स्थापित करने का प्रयास अपराध घटीत होने के बाद से लगातार किये जा रहे है । इस प्रकार से अनावेदक संदीप जाट व हर्ष गुर्जर का समाज मे स्वंत्रत एंव स्वच्छद घुमना आम जनता के लिये खतरे से खाली नही है और लोक शांति को खतरा बना हुआ है । अतः पुलिस अधीक्षक रतलाम के प्रतिवेदन पर श्रीमान कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महोदय रतलाम के द्वारा आज दिनांक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निरोध आदेश जारी किया जिसे दोनो बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
1-संदीप पिता बाबुलाल जाट उम्र 28 साल निवासी सकरावदा थाना सैलाना कुल दर्ज अपराध- 14
2-हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता मांगीलाल जाति गुर्जर उम्र 18 साल निवासी ग्राम सकरावदा थाना सैलाना कुल दर्ज अपराध-06

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading