इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ। इंदौर के बड़े अस्पताल में गार्डों द्वारा कल बेहरमी से अटेंडर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह कोई पहली दफा नहीं है कई बार गार्डों के द्वारा परिजनों से बदसलुकी की जाती जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। जहां खरगोन जिले से अपने पिता मोहम्मद अब्दुल का इलाज कराने आए बेटे मोहम्मद हनित के साथ वहा के सुरक्षाकर्मीयो ने बेटे हनित की बुरी तरह पिटाई कर दी । हनीत का गुनाह सिर्फ इतना था की उसने अपने पिता के इलाज में हो रही लापरवाही का वीडियो बनाने के लिए जेब से मोबाइल निकाल लिया था जिससे वहा के सुरक्षाकर्मी बौखला गए और उससे उसका मोबाइल छीनकर उसके साथ मारपीट करने लगे साथ ही उसे पांचवी मंजिल के 27 नंबर वार्ड से मरते हुए नीचे तक ले आए हनित अपनी जान बचाने की उनके आगे भीख मांगता रहा फिर भी उन्हें रहम नहीं आया और एमवाय परिसर में बनी पुलिस चौकी के सामने भी उसे घसीटकर मारा गया वह तो भला हो चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी का जिसने हनित को गार्ड बने गुंडों से सुरक्षित बचाया और चौकी में बैठाया साथ ही उसके पिता के इलाज के पर्चे पर भी डॉक्टरों द्वारा नॉट डलवाया गया की यह मिस बिहेवियर कर रहा है ताकी किसी पर कोई बात नही आए। View this post on Instagram वायरल वीडियो दिन बा दिन गुंडा गर्दी बढ़ती जा रही.. जबकि उस दिन नाइट में सुरक्षाकर्मियों का एसो सर्वेश बिसेन के निर्देश पर उसके अधीनस्थ गार्डों ने हनित के साथ मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और उसके बाद अस्पताल प्रबंधक में HITES कंपनी के द्वारा सुपर वाइजर विनय पटेल और गार्ड को ही कुछ दिन के लिए हटाया गया जबकी गार्ड भूरेलाल ने अटेंडर को टच भी नही किया था साथ ही वजीर सर्वेश बिसेन के निर्देश में अन्य गार्डों ने उसे बुरी तरह पीटा था और यह पहली बार नही है यहां सर्वेश की गुड़ागर्दी आए दिन चलती है सर्वेश की ड्यूटी हो और कोई मजबूरी का मारा अटेंडर उसके हाथो नही पिटाया हो ऐसा हो ही नही सकता , अब यह मामला सुर्खियों में आने के बाद कंपनी ने सर्वेश को कुछ दिन की छुट्टी पर भेज दिया है हालांकि वजीर यही है इसके प्यादों पर कार्यवाही की गई है। ये कैसा न्याय है..??? मोहन आपके राज में…. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश भोपाल में इतिहास की सबसे बड़ी कार्यवाही पुलिस की , अब तक की सबसे बड़ी जब्ती। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में तलवार से केक काटने का वीडियो आया सामने। जो की काफी वायरल हो रहा